Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather Forcast राजस्थान में कोल्ड डे की स्थिति जारी, 26 जनवरी...

Rajasthan Weather Forcast राजस्थान में कोल्ड डे की स्थिति जारी, 26 जनवरी के बाद मिलेगी राहत

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Weather Forcast : प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लगातार तीन दिन से कभी बारिश तो कभी बादल होने से लोगों को ठंड ने परेशान कर दिया था। वहीं आज यानि सोमवार के दिन लोगों को इन परेशानियों से थोड़ी राहत मिली। प्रदेश में लगभग सभी जगहों पर आज का मौसम साफ रहा और धूप ने लोगों को ठंड से भी थोड़ी राहत दी।

लेकिन इस बीच गलनभरी सर्दी से तापमान में गिरावट भी देखने को मिली। प्रदेश में कई जगहों पर तो तापमान बीती रात न्यूनतम तापमान से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के साथ दर्ज किया गया। यह नहीं माउंट आबू में तो तापमान शून्य से माइनस 4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

Rajasthan Weather Forcast 26 के बाद मिलेगी राहत

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति अभी गवतंत्र दिवस तक बने रहने की संभावना है। जिससे प्रदेश के उत्तरी हिस्से में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम ही रहने वाला है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इसके बाद 27 जनवरी से तापमान बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। और इसके साथ ही उत्तरी हवाओं का असर भी कम होता देखा जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे कोल्ड डे से राहत मिलने की भी संभावना है।

Rajasthan Weather Forcast

Also Read : Police Constable Caught in Drug Smuggling मादक पदार्थ की तस्करी में पकड़ा गया पुलिस कांस्टेबल, 23 किलो डोडा पोस्ट जब्त

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular