Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Weather: राजस्थान में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, जानें कब...

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, जानें कब मिलेगी राहत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का कहर जारी है। राजस्थान के इलाकों में कोहरे की घनी चादर छाई हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के कई जिलों में सर्द मौसम और घना कोहरा छा रखा है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से अलवर, भरतपुर, धौलपुर, हनुमानगढ़ श्रीगंगानगर में घना कोहरा का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसी स्थिति 27 जनवरी तक बने रहने की संभावना है।

26 जनवरी से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में अगले एक हफ्ते तक मौसक शुष्क रहेगा। अगले 3-4 दिन में कोई खास बदलाव ना होने की संभावना है। राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा, शीतदिन व शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। 26-27 जनवरी से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

ऐसा रहेगा इन जगाहों का तापमान

जयपुर                10.8°

श्री-गंगानगर          6.8°

चुरू                  6.6°

जोधपुर              9.4°

बीकानेर               7°

जैसलमेर              6°

उदयपुर               8.8 ° 

कोटा                  11.4°

ये भी पढ़ें- Rajasthan: राजस्थान के सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार अनिवार्य, शिक्षा मंत्री ने दिए आदेश

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular