Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Transport Department : राजस्थान में पहली बार विवाहित पुत्री को अनुकंपा...

Rajasthan Transport Department : राजस्थान में पहली बार विवाहित पुत्री को अनुकंपा नियुक्ति

किसी परिवार में सिर्फ विवाहत पुत्री ही सेवा के लिए पात्र हैं, तो ऐसी स्थिति में विभिन्न राज्यों एवं उच्च न्यायालयों के निर्णयों को दृष्टिगत रखते हुए विवाहित पुत्रियों को भी विवाहित पुरुषों की तर्ज पर महिलाओं को भी अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा सकती है।

- Advertisement -

Rajasthan Transport Department

इंडिया न्यूज़, जोधपुर।
Rajasthan Transport Department : राजकीय कर्मचारियों की सेवाकाल में मृत्यु हो जाने पर किसी परिवार में सिर्फ विवाहित पुत्रियों के मृतक आश्रित होने की स्थिति को संवेदनशीलता से लेते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) द्वारा माह अक्टूबर, 2021 में कैबिनेट में निर्णय लिया गया था कि यदि मृत्यु के समय मृतक आश्रित की श्रेणी में किसी परिवार में सिर्फ विवाहत पुत्री ही सेवा के लिए पात्र हैं, तो ऐसी स्थिति में विभिन्न राज्यों एवं उच्च न्यायालयों के निर्णयों को दृष्टिगत रखते हुए विवाहित पुत्रियों को भी विवाहित पुरुषों की तर्ज पर महिलाओं को भी अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जा सकती है। (Rajasthan Transport Department)

Also Read :  Fire in Dholpur Factory : दोना-पत्तल बनाने की फैक्टरी में लगी आग, आग की लपटें देख इलाके में मचा हड़कंप

चीफ मैनेजर रोडवेज जोधपुर कुलदीप शर्मा (Kuldeep Sharma) ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की इस अवधारणा को गंभीरता से लेते हुए राजस्थान रोडवेज ने अपनी संचालक मण्डल की सितंबर, 2021 में आयोजित 296 वीं बैठक में निर्णय लेकर परिवहन विभाग की सहमति से न सिर्फ नियमों में संशोधन कर दिया, बल्कि 8 अप्रैल -2022 को वर्षों से उलझे तीन प्रकरणों में सीएम की भावना को दृष्टिगत रखते हुए अनुकंपा नियुक्ति के आदेश प्रदान कर दिए गए हैं। (Rajasthan Transport Department)

अब तक कुल 371 प्रकरणों में नियुक्ति आदेश जारी

यह प्रकरण उन विवाहित पुत्रियों के थे जो तत्समय प्रचलित नियमों में प्रावधान नहीं होने के कारण नियुक्ति के पात्र नहीं थी, परंतु राज्य सरकार की अधिसूचना एवं परिवहन विभाग के आदेशों के तहत अविवाहित होने की बंदिश हटने के कारण पात्रता की श्रेणी में आ गई। इसी क्रम में राजस्थान रोडवेज ने अपने बोर्ड में लिये गये निर्णय एवं मुख्यमंत्री के कैबिनेट में लिए गए निर्णय को दृष्टिगत रखते हुए इन प्रकरणों में एक बार फिर राजस्थान का अग्रणी राजकीय संस्थान होने का परिचय दिया है। (Rajasthan Transport Department)

Also Read : Jaipur Fashion Show : रैंप पर उतरे कई सितारे, ‘भांग वाली ड्रेस’ देख लोग बोले वाह…

तत्कालीन निगम कर्मी नंद किशोर, चालक, झालावाड आगार की विवाहिता पुत्री ज्योति पाटीदार, रमेश चन्द्र गुर्जर, चालक, चित्तौडग़ढ़ आगार की विवाहिता पुत्री कविता गुर्जर एवं महेश कुमार बोहरा, कनिष्ठ अभियन्ता-बी केन्द्रीय कार्यशाला जोधपुर की विवाहिता पुत्री शीला पुरोहित को कनिष्ठ लिपिक के पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। इन्हीं प्रकरणों के साथ नौ अन्य प्रकरणों में मृतक आश्रितों के नियुक्ति आदेश भी आज जारी किये गये हैं, जिनको सम्मिलित करते हुए रोडवेज में पिछले 9 महीनों में अब तक कुल 371 प्रकरणों में नियुक्ति आदेश जारी किये गये है। (Rajasthan Transport Department)

Also Read : Dialogue Program : जुलूस एवं शोभायात्रा की सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन से रखी जाएगी निगरानी

Also Read : Foundation Day Celebration : मुख्यमंत्री गहलोत दो दिन बीकानेर व नागौर के दौरे पर

Also Read : Rajasthan Weather Update 9 April 2022 अप्रैल में तप रहा राजस्थान, हीटवेव को लेकर कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Also Read : Special Discussion : राज्यपाल कलराज मिश्र से सीएम अशोक गहलोत ने की मुलाकात

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular