इंडिया न्यूज, जयपुर:
Rajasthan Today Weather Update : राजस्थान में फरवरी महीने में भी तापमान में कमी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने ठंड बढ़ते का कारण है। इन हवाओं के चलते ही प्रदेश के कई शहरों में बीती रात न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
वहीं सर्दी का सबसे ज्यादा असर तो हिल स्टेशन माउंट आबू में देखने को मिला। जहां आज लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ राजधानी जयपुर में भी न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो फरवरी के महीने में कम ही देखा जा सकता है।
बता दें कि प्रदेश के हिल स्टेशन माउंट आबू में पिछले दिनों न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। जिससे लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली थी। लेकिन पिछले दिन से यहां सर्दी में बढ़ोतरी हो रही है। यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 1 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इसका कारण उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाएं हैं। वहीं इसक असर भी 15 फरवरी तक देखने को मिल सकता है। जिससे रात में सर्दी बढेगी।
जयपुर मौसम केन्द्र ने बताया कि 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जिससे तेज धूप निकलेगी। लेकिन 16 या 17 फरवरी के बाद प्रदेश के मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। जिसके चलते प्रदेश के कई शहरों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर ही है। (Rajasthan Today Weather Update )
Also Read : IPL 2022 Mega Auction जाने क्या रहेगा क्रिकेट जगत के बडे नामों का बेस प्राइस
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharat Bandh: भारत बंद के चलते यह अवकाश केवल छात्रो…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…