Monday, July 8, 2024
Homeराजस्थानRajasthan: संजीवनी घोटाले में आज CM अशोक गहलोत को कोर्ट सुनाइएगा का...

Rajasthan: संजीवनी घोटाले में आज CM अशोक गहलोत को कोर्ट सुनाइएगा का बड़ा फैसला, जानिए क्या है पूरा मामला

- Advertisement -

Rajasthan: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के लिए आज का दिन बहुत ही अहम है। दरअसल अशोक गहलोत के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने दिल्ली की एक अदालत में केस दर्ज करवाया है। उन्होंने अशोक गहलोत के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है। ये मामला संजीवनी घोटाले से संबंधित है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल संजीवनी कॉपरेटिव मामले में सीएम गहलोत ने कई बार गजेंद्र सिंह शेखावत को दोषी बताया है। उनके इस बयान पर शेखावत ने मानहानि का केस किया है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में दोनों पक्षों के वकीलों की बहस पूरी हो गई है। अब कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। बता दें कि आज के इस फैसले से तय होगा कि मानहानि मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री को नोटिस या समन दिया जाएगा या नहीं। अगर कोर्ट मुख्यमंत्री को इस बारे में समन जारी करने की अनुमति देती है तो ये बहुत बड़ा फैसला माना जाएगा। वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने खुद कोर्ट में पेश होकर मानहानि का ये मामला दायर किया था।

जानिए शेखावत ने सीएम गहलोत पर क्या लगाए हैं आरोप

आरोपों के मुताबिक सीएम गहलोत ने संजीवनी घोटाले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के शामिल होने के कई आरोप लगाए। इसके खिलाफ शेखावत ने मानहानि केस दायर किया है। उनका आरोप है कि सीएम गहलोत ने उनका नाम संजीवनी घोटाले से जोड़कर उन्हें बदनाम किया है। शेखावत ने आरोप लगाया है कि घोटाले में मुझे घसीटकर मेरा चरित्र खराब किया गया। ये राजनीतिक रूप से मेरी छवि खराब करने की साजिश है। शेखावत ने कहा कि राज्य की जांच एजेंसी को गहलोत राजनीतिक टूल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। शेखावत ने सीएम गहलोत के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है।

यह भी पढ़े: बेमौसम की बारिश ने फिर बढ़ाई किसानों की चिंता, कर्जा लेकर की है खेती

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular