Sunday, July 7, 2024
HomeNationalRajasthan: राजस्थान से हैरान कर देने वाला मामला, मां-बाप ने अपने ही...

Rajasthan: राजस्थान से हैरान कर देने वाला मामला, मां-बाप ने अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan: आठ साल के यश की मां की मौत कई सालों पहले हो गई थी। जिसके बाद कुछ साल बाद उसके पिता ने भी दूसरी शादी कर ली। वहीं मासूम यश को भी दूसरी मां मिल गई, लेकिन उस सौतेली मां का व्यवहार बच्चे को पसंद नहीं आया। जिसके बारे में उसने अपने पिता से कई बार शिकायत की थी। जिसके कारण दोनों के माता -पिता के बीच अक्सर लड़ते रहते थे। ही झगड़े मासूम यश की मौत की वजह बन गया।

पति ने पत्नी से कहा कि उसे मार दे यानी यश को । दोनों पति-पत्नी ने मिलकर मासूम को मारने की योजना बनाई और पानी से भरे टैंक में उलटा लटकाया और तब तक लटकाए रखा जब तक वह मर नहीं गिया। फिलहाल पुलिस ने हत्याकांड में आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

मामा ने कराया केस दर्ज

दिल दहला देने वाला मामला डीग जिले के सदर थाना क्षेत्र के बरौली चौथ गांव से सामने आया है। मृतक यश के मामा संतोष सिंह ने थाने में भांजे की हत्या का केस दर्ज कराया था। उसने ्पनी शिकायत में सौतेली मां रमा और पिता दीवान सिंह पर हत्या के आरोप लगाए थे। हत्या के बाद आरोपी मां फरार चल रही थी। जिसे पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ में पति दीवान का नाम भी सामने आया है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में हत्याकांड का खुलासा किया है।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular