Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Rajya Sabha Elections Live: भाजपा की चिंता बढ़ी, खारिज हो सकते...

Rajasthan Rajya Sabha Elections Live: भाजपा की चिंता बढ़ी, खारिज हो सकते हैं दो विधायकों के वोट

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, Rajasthan Rajya Sabha Elections Live: राज्यसभा चुनाव की वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरु हो चुकी है। इसी दौरान भाजपा की चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भाजाप के दो विधायकों के वोट खारिज हो सकते हैं। धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह से वोट डालने में गलती हो गई। जिसके बाद उनका वोट लगभग खारिज ही माना जा रहा है।

वहीं इससे पहले भी मॉक पोलिंग में भाजपा के 5 विधायकों के वोट खारिज हो हुए थे। इसके अलावा बांसवाड़ा के गढ़ी से भाजपा विधायक कैलाश चंद मीणा का भी वोट खारीज हो सकता है। उन्होंने ने भी वोट डालने में गलती कर दी। इसके चलते विपक्ष उपनेता राजेंद्र राठौड़ और डोटासरा के बीच बहस भी हो गई।

सीएम गहलोत ने डाला पहला वोट

राजस्थान राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी विधायक वोट डालने के लाइन में लग चुके हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहला वोट डाला है। उनके अलावा मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने भी वोट डाला दिया है। वहीं इससे पहले कांग्रेस और भाजपा विधायक बसों से वोटिंग के लिए विधानसभा पहुंचे। पिछले कई दिनों से दोनों पार्टी के विधायकों को बाड़ेबंदी में रखा गया था।

4 बजे तक होगी वोटिंग

बता दें कि सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। यह शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। वहीं सीएम पहली बार पोलिंग एजेंट बने हैं। जिसके चलते वोटिंग और काउंटिंग के समय सीएम मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीएम गहलोत के रिलीविंग पोलिंग एजेंट बने हैं। ऐसे में कांग्रेस के सभी विधायक इन दोनों को वोट दिखाएंगें।

बीटीपी ने व्हिप जारी कर दिए थे तटस्थ रहने के निर्देश

बीटीपी के प्रदेशाध्यक्ष की ओर से जारी व्हिप में निर्देश दिए गए हैं कि विधायक राज्यसभा चुनावों में भाग न लें । साथ ही तटस्थ बने रहें। बीटीपी ने व्हिप में कहा कि उन्हें कुछ कार्यों में सरकार का सहयोग प्राप्त नहीं हुआ है। जनता ने विधानसभा चुनवों में बीटीपी विधायकों को वोट देकर इतिहास रचा है। हमने संकट के समय में कांग्रेस का साथ दिया है। लेकिन उन्होंने हमारा सहयोग नहीं किया है।

बसपा भी कर चुकी है व्हिप जारी

हाल की में बहुजन समाज पार्टी ने भी व्हिप जारी कर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी थी। बसपा ने व्हिप जारी कर अपने 6 विधायकों को निर्दलीय प्रत्याशाी को वोट देने के लिए कहा था। इससे कांग्रेस इन चुनावों में कमजोर पड़ सकती है। अब निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा को वोट मिलने से इसका फायदा भाजपा को हो सकता है।

बसपा की ओर से जारी किए गए व्हिप पत्र में कहा गया था कि बसपा के टिकट से विधानसभा चुनाव जीते राजेंद्र गुढ़ा, लाखन सिंह मीणा, दीपचंद खेरिया, जोगिंदर सिंह अवाना, संदीप यादव और वाजिब अली पार्टी द्वारा जारी किए गए व्हिप के अनुसार कार्य करने के लिए बाध्य हैं।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Rajya Sabha Elections Live: सीएम गहलोत ने डाला पहला वोट, पहली बार बने पोलिंग एजेंट

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular