Rajasthan Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के राहुल गांधी पर विवादित बयान से राजस्थान में हंगामा, कांग्रेस ने जोशी को बाताया दिवालिया

India News RJ ( इंडिया न्यूज ), Rajasthan Politics: राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के राहुल गांधी वाले विवादित बयान पर सियासी सरगर्मी बढ़ती हुई दिख रही है। जहां सीपी जोशी ने एक तरफ विवादित बयान दे दिया तो वहीं दूसरी तरफ अब कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। जानकारी दें कि प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दौसा में राहुल गांधी के संदर्भ में कहा था कि जो गोमांस खाने वाला व्यक्ति है, वो महादेव का चित्र लेकर संसद में जाता है।

“पंडित जवाहर लाल नेहरू के वंशज”

सीपी जोशी के जो गोमांस खाता है, वो संसद में महादेव का चित्र लाता है वाले बयान पर जयपुर के आदर्शनगर से कांग्रेस के विधायक रफीक खान ने जवाब दिया है। सीपी जोशी के बयान की निंदा करते हुए रफीक ने कहा कि भगवान शिव जी की तस्वीर किसी की बपौती नहीं है, ना किसी का कोई अधिकार है। पंडित जवाहर लाल नेहरू के वंशज हैं राहुल गांधी जिनको पंड़ित के नाम से जानते हैं। किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति पर ऐसे आरोप लगाने की कांग्रेस घोर निंदा करती है। साथ ही नसीहत देते हुए कहा कि सीपी जोशी अपनी पार्टी के लोगों की जानकीरी लें और यह पता करें कि वो क्या करते हैं।

Also Read:- Rajasthan News: कोयला आपूर्ति पर राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सरकारों का खेला, गहलोत ने उठाए सवाल

दिवालिया घोषित हैं सीपी जोशी?

विधायक और यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने सीपी को दिवालिया करार देते हुए कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिवालिया घोषित किए जा चुके हैं। साथ ही सवाल किया कि क्या सीपी नें राहुल गांधी को गौ मांस खाते देखा है? सीपी जोशी ने खुद गौमाता का नाम बदनाम कर रहे हैं। पूरे देश में लोग शिव जी के भक्त हैं। जोशी ने यह बयान देकर समुदायों को भड़काने का काम किया, जबकी भाजपा के नेता ही गौ मांस खाते हैं और गौ माता के नाम पर राजनीति भी करते हैं।

Also Read:- पंचायत चुनाव को लेकर गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर निशाना, ‘हार के डर से टुकड़ों में…’

SHARE
India News Regional

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

4 weeks ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

4 weeks ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

4 weeks ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

4 weeks ago