Rajasthan Politics: MLA मदन दिलावर ने सीएम अशोक गहलोत पर साधा निशाना, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Politics: भाजपा के प्रदेश महामंत्री और विधायक मदन दिलावर ने सीएम अशोक गहलोत प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर निशाना साधा है। विधायक मदन दिलावर ने मंत्री प्रमोद जैन भाया और सीएम अशोक गहलोत पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

प्रदेश प्रभारी रंधावा को गिरफ्तार करने की मांग भी की है

वही उन्होंने प्रदेश प्रभारी रंधावा को गिरफ्तार करने की मांग भी की है। दिलावर ने कहा कि उड़ीसा हाई कोर्ट का आदेश है कि देश में मिलने वाली सुविधाओं को आधार कार्ड के अभाव में बंद नहीं किया जा सकता हैं। कान की जनता को महंगाई राहत कैंप में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर सुविधाओं को बंद किए जाने की बात कही गई है।

यह राहत कैंप नहीं बल्कि आफत का कैंप है

विधायक दिलावर ने कहा कि यह राहत कैंप नहीं बल्कि आफत का कैंप है। इस कैंप के जरिए भ्रष्टाचार हुआ है। कांग्रेस सांगोद विधायक भरत सिंह कभी कभी सच बोलते हैं। बार पत्र लिखकर उन्होंने भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। दिलावर ने बारां जिले में 2222 जोड़ों के हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन के मामले में दिलावर ने कहा कि अगर पैसों से विवाह सम्मेलन हुआ है,तो मैं इसकी बड़ा ही करता हूं।

अगर ऐसा नहीं हुआ है तो इसकी जांच होनी चाहिए कि यह पैसा कहां और किसके द्वारा आया हैं। बड़े कार्यक्रम में इतना बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं शामिल है। यदि मेरे द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं तो मुझे सलाखों के पीछे डाल दो।

गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे ज्यादा कार्यवाही कर रही है

विधायक दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मारने की साजिश के तहत कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने बयान दिया। जिसका मामला कोर्ट में है। ऐसे लोगों के साथ सीएम घूम रहे हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि सीएम अशोक गहलोत भी रंधावा के इस षड्यंत्र में खुद शामिल है।

कोटा शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ विजय सोनी ने कहा कि दिलावर ने जो भी आरोप लगाए हैं वह सभी बेबुनियाद है। गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे ज्यादा कार्यवाही कर रही है।

ALSO READ: जेईई एडवांस परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 2 शिफ्ट में होगी परीक्षा

SHARE
Sonal Pandey

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago