Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsRajasthan Politics: कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के खिलाफ एक्शन की मांग, मुरारी...

Rajasthan Politics: कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के खिलाफ एक्शन की मांग, मुरारी लाल मीणा ने कहा- जातिगत और अन्य समीकरण भी चुनाव जीतने में जरुरी

- Advertisement -

Rajasthan Politics: बीकानेर-जयपुर संभाग के विधायकों से राजस्थान कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरुवार को वन टू वन किया गया। राज्यमंत्री मुरारी लाल मीणा (Murari Lal Meena) ने कहा कि चुनाव जीतने में केवल विकास की बात ठीक है लेकिन जातिगत और अन्य समीकरण भी चुनाव जीतने में जरुरी हैं। कई फैक्टर चुनाव जीतनें में काम करते हैं। कुल सात-आठ तरह के वोट होते हैं जिनके अलग अलग एंगल होते हैं। राम प्रसाद मीणा की जिस तरीके से मौत हुई है और उसके साथ अन्याय हो रहा है। चुनाव पर इसका असर पड़ सकता है। विकास पर ये मुद्दे भारी पड़ जाते हैं। इस मामले की जांच की मांग कर कार्रवाही की मांग की।

सचिन पायलट बड़े जनाधार के नेता हैं

कोई भी नेता हों चाहें वो महेश जोशी हो या उनसे भी बड़ा कोई नेता हो, अगर आरोपी पाया जाता हैं तो उन पर कार्रवाही हों। उन्होंने सचिन पायलट और महेश जोशी पर बयान देते हुए कहा कि सचिन पायलट बड़े जनाधार के नेता हैं, पायलट जी कल दिल्ली में थे। कई लोग कल नहीं आए थे,आज आ गए हैं क्योकि जयपुर है। रामप्रसाद मीणा पर बयान देते हुए कहा कि मरते वक्त कोई झूठ नहीं बोलता है। रामप्रसाद की मौत की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सर्वे में कोई हारता दिखे तो उसकी टिकट काटी क्यों नही जाती

मुरारी लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हारने वाले कैंडिडेट की टिकट को काटने में कंजूसी करती है, और उसे नुकसान भी होता है। सर्वे में कोई हारता दिखे तो उसकी टिकट काटी क्यों नही जाती। कोई किसी खास ही क्यों न हो ?

क्या है मामला

दरअसल 17 अप्रैल को राम प्रसाद मीणा ने आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक वीडियो के जरिए बयान जारी किया था, जिसमें उन्होनें कैबिनेट मंत्री महेश जोशी सहित आठ लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया था और अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।

ALSO READ: Sikar: पैराशूटिंग वर्ल्ड कप में निशा ने पूरी दुनिया में लहराया परचम, आज है अंतर्राष्ट्रीय पैराशूटिंग खिलाड़ी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular