होम / Rajasthan Politics: उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने दो विधायकों को सौपी बड़ी जिम्मेदारी, खेला बड़ा दांव

Rajasthan Politics: उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने दो विधायकों को सौपी बड़ी जिम्मेदारी, खेला बड़ा दांव

• LAST UPDATED : July 30, 2024

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस ने उपचुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस आलाकमान ने गंगापुर विधानसभा सीट से विधायक रामकेश मीना को सदन का उपनेता प्रतिपक्ष चुना है। वहीं, जयपुर जिले की आदर्श नगर विधानसभा सीट से विधायक रफीक खान को चीफ व्हीप बनाया गया है।

उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने दो विधायकों को सौपी बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान में उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने इन दोनों विधायकों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। सियासी जानकारों के अनुसार कांग्रेस के इस निर्णय को जातीय समीकरण से जोड़ कर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद यह फैसला लिया है। जहां कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष जाट समुदाय, नेता प्रतिपक्ष एससी समुदाय और उपनेता प्रतिपक्ष एसटी को दे दिया है। वहीं अब चीफ व्हीप मुस्लिम वर्ग से बनाया गया है।

रामकेश मीना को बनाया उपनेता प्रतिपक्ष

विधायक रामकेश मीना ने विधानसभा चुनाव 2023 में तीसरी बार विधायक बने थे। मीना पहले भी अशोक गहलोत सरकार में संसदीय सचिव के पद पर भी रह चुके है। रामकेश मीना ने 2003 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2008 में बसपा से जीत कर विधानसभा पहुंचे। उनके द्वारा इसके बाद 2013 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं 2018 में कांग्रेस की ओर से टिकट काटने पर निर्दलीय मैदान में उतरे और भाजपा के मानसिंह को हरा कर विधायक बने।

रफीक खान को बनाया चीफ व्हिफ

जयपुर शहर की आदर्श नगर विधानसभा सीट से रफीक खान विधायक हैं। उन्होंने 2023 में आदर्श नगर विधानसभा से चुनाव लड़कर भाजपा प्रत्याशी रवि नैय्यर को हराया था। इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने आदर्श नगर से दो बार के विधायक अशोक परनामी को भी हराया था।

Also Read:-RJ Corruption: रंगे हाथों 1 लाख 70 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया अधिकारी, ACB की बड़ी कार्रवाई

RJ Crime: दोस्त की हत्या के बाद खुद की दी जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox