Rajasthan News: सिर पर मटके लेकर DM ऑफिस पहुंची महिलाएं, जानें क्या है पूरा मामला?

India News Rajasthan ( इंडिया न्यूज ), Rajasthan News: राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी झेल रहा है। मौसम विभाग ने भी चेतावनी दी है कि तापमान 50 तक जाएगा। उदयपुर संभाग में सबसे ज्यादा तापमान डूंगरपुर में है। ऐसे समय में इन लोगों को बिजली और पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। पानी की समस्या से परेशान महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंच गईं। उनके साथ डूंगरपुर कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा और पार्टी कार्यकर्ता भी थे। उन्होंने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया और समस्याओं में सुधार की मांग की। साथ ही घोघरा ने प्रशासन और प्रदेश की सरकार पर ही हमला किया।

दौरे पर पहुंचे थे विधायक, समस्या आई तो पहुंचे कलेक्ट्री

मिली जानकारी के मुताबिक आज 23 अप्रैल को विधायक घोघरा क्षेत्र की समस्याओं पर फीडबैक लेने निकले पहुंचे थे। यहां लोगों ने बिजली-पानी की समस्या पर नाराजगी जताई। इसके बाद विधायक घोघरावासियों के साथ जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां राज्य सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान महिलाएं भी मौजूद थीं जिन्होंने सिर पर खाली बर्तन रखकर प्रदर्शन किया और समस्या के जल्द समाधान की मांग की।

Also Read- Rajasthan News: फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पुलिस की नजर, ट्रैक किए…

विधायक घोघरा ने क्या कहा?

विधायक गणेश घोघरा ने कहा, “राज्य सरकार को जनता की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चुनाव प्रचार में और ऊर्जा मंत्री यात्रा में व्यस्त हैं। ऐसे में लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। प्रशासन भी कुछ नहीं कर रहा है। विधायक घोघरा ने चेतावनी दी कि पूर्व में जनहित में जायज मांग उठाने पर प्रशासन ने मामला दर्ज किया था वह ऐसे मामलों से डरने वाले नहीं हैं, जनता के लिए उन्हें जेल भी जाना पड़े तो वह तैयार हैं।

Also Read- Rajasthan News: राजस्थान में गर्मी बनी काल, भीषण गर्मी से एक…

SHARE
Ankul Kumar

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago