होम / Rajasthan News: किन्नर के साथ दुष्कर्म, दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने का देता था दबाव

Rajasthan News: किन्नर के साथ दुष्कर्म, दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने का देता था दबाव

• LAST UPDATED : April 24, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News, जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस बार सवाल लड़कियों का नही किन्नर का है जी हां हम यह इसलिए बोल रहे है कि देश में लड़किया ही नही बल्कि किन्नर भी असुरक्षित है। दरअसल जयपुर में एक किन्नर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले फोन कॉल के जरिए उससे दोस्ती की। उसके बाद शादी का झांसा देने लगा। आरोपी ने किन्नर से हजारों रुपए लिए और फिर दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने का दबाव बनाया। जब किन्नर ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित किन्नर ने आरोपी के खिलाफ विधायकपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

2015 में उसके किन्नर होने का पता चला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोटा निवासी एक किन्नर (32) ने शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि साल 2015 में उसके किन्नर होने का पता चला। जिसके बाद घर वालों ने उसे बेदखल कर दिया। सितंबर 2022 में वह जयपुर आई। जहां वह विधायकपुरी इलाके के एक होटल में रहने लगी।

आरोपी ने 2022 में फोन कॉल के जरिए की थी दोस्ती

पीड़ित किन्नर ने आरोप लगाया है कि जनवरी 2022 में फोन कॉल के जरिए उसकी दोस्ती कानपुर यूपी के सलमान से हुई। आरोपी सलमान ने भावनात्मक रूप से सपोर्ट कर उसका विश्वास जीत लिया। बाद में वह शादी का झांसा देकर जरूरत बताते हुए किन्नर से पैसे ऐंठने लगा। अगस्त 2022 में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह किन्नर को लेकर अजमेर घुमाने अपने साथ ले गया।

दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने का दबाव

आरोपी ने फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी सलमान अपने दोस्तों के साथ रिलेशन बनाने का दबाव डालने लगा। पीड़ित के इंकार करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर पीड़ित किन्नर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox