Sunday, July 7, 2024
HomeNationalRajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं जयपुर , धार्मिक कार्यक्रमों में...

Rajasthan News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं जयपुर , धार्मिक कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंच गई है। सांगानेर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया । बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सूरत से सेना के विशेष विमान से जयपुर पहुंची थी। जयपुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति राजभवन गई थी। यहां पर उनका स्वागत राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया। वहीं बता दें कि वे बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करेगी। उसके बाद द्रौपदी डूंगरपुर स्थित बेणेश्वर धाम जाएंगी। इसके बाद वो बेणेश्वर धाम में राजीविका की ओर से लखपति दीदी योजना में हिस्सा लेंगी।उनके लिए बेणेश्वर धाम पर स्थित मंदिरों में दर्शन का कार्यक्रम भी है। यहां भी वो हिस्सा लेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सीएम भजनलाल शर्मा भी रहें मौजूद

इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ सीएम भजनलाल शर्मा, वन मंत्री संजय शर्मा भी रहे। मुर्मू मेहंदीपुर बालाजी के बाद बेणेश्वर धाम जाएंगी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। साथ ही आपको बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर दौसा के मेहंदीपुर बालाजी रवाना हुआ था। इसके बाद उन्होंने मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन और पूजा की।

बालाजी में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। जिसके चलते मेहंदीपुर बालाजी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी के दौरे की वजह से मंदिर में आम भक्तों के लिये दर्शन आज रोक दिए गए है। किसी भी आम जनता को मंदिरों में नहीं जाने दिया जा रहा है।

चारों और पुलिस के जवान तैनात किए गए है। बता दें कि, राज्यपाल कलराज मिश्र ने राष्ट्रपति मुर्मू को राजभवन से लौटने पर विदाई दी। इस मौके पर राज्यपाल मिश्र ने उन्हें प्रतिमा भी स्मृति चिह्न भेंट की थी। वहीं राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू ने भी राज्यपाल का शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया।

Also Read: Basant Panchami: साड़ी ही क्यों, इन पीले रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पाएं यूनिक स्टाइल

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular