Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थानRajasthan News: सस्पेंड पुलिस अधिकारी को वर्दी में अवैध वसूली करते हुए...

Rajasthan News: सस्पेंड पुलिस अधिकारी को वर्दी में अवैध वसूली करते हुए पुलिस ने पकड़ा, वीडियो सोशल वायरल

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर में एक पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया था। इस सस्पेंड होने के बाद भी पुलिस अधिकारी पुलिस की वर्दी पहन कर अवैध तरीके से वसूली करने लगा। उस दिन पुलिस ने अवैध वसूली करते हुए पकड़ लिया। वही पुलिस अधिकारी अवैध वसूली करते हुए पकड़े जाने पर पुलिस कर्मियों के पैरों में गिर गया। जिसका मीडिया सोशल वीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अपने काले कारनामों की वजह से सस्पेंड हो गया था

लगभग डेढ़ साल पहले भरतपुर पुलिस लाइन में दौजी राम मीणा नामक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक काम करता था। लेकिन अपने काले कारनामों की वजह से सस्पेंड हो गया था। वही दौजी राम मीणा शहर से गुजरने वाले वाहनों से अवैध तरीके से वसूली करते हुए पकड़ा गया।

सस्पेंड होने के बाद भी पुलिस अधिकारी पुलिस की ड्रेस पहन कर अपना दबदबा दिखाकर अवैध तरीके से वसूली कर रहा था। उसी समय नगर थाने पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी वहां से निकल रहे थे। वही नगर थाने पुलिस कर्मियों को देखकर सस्पेंड पुलिस अधिकारी खेतों में भाग गया। पुलिस कर्मी और ग्रामीणों ने सस्पेंड पुलिस अधिकारी का पीछा कर करें उसे दबोच लिया और गिरफ्तार कर लिया।

अवैध तरीके से वसूली करने वाले पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है

सस्पेंड पुलिस अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि सस्पेंड पुलिस अधिकारी किस तरीके से अवैध वसूली कर रहा था और पुलिस कर्मियों के द्वारा पकड़े जाने पर पैरों में गिर गया और गिड़गिड़ाने लगा।

नगर थाना पुलिस ने अवैध तरीके से वसूली करने वाले पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। सस्पेंड पुलिस अधिकारी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि यह पुलिस अधिकारी करीब डेढ़ साल पहले अपने काले कारनामे की वजह से सस्पेंड हो गया था।

ALSO READ: मुख्यमंत्री गहलोत ने बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, कहा-मुआवजा देंगे

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular