Rajasthan News: बिना वीजा के रहना नाइजीरियन शख्स को पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: राजस्थान के कोटा की एडीजे 1 कोर्ट ने गुरुवार (16 मई) को एक नाइजीरियाई व्यक्ति को बिना वीजा के भारत में रहने के जुर्म में साढ़े तीन साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। नाइजीरियाई को ट्रेन में सफर करते समय गिरफ्तार किया गया। नाइजीरियाई युवक अलवर में रह रहा था।

क्या है पूरा मामला,(Rajasthan News)

नाइजीरियाई शख्स हरिद्वार वलसाड ट्रेन में सफर कर रहा था। टीटी को देखकर शख्स ट्रेन में इधर-उधर छिपने लगा, लेकिन जब टीटी ने उसका टिकट चेक किया तो युवक के पास टिकट नहीं था, फिर उसके दस्तावेज भी चेक किए गए। जब ​​उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो जीआरपी को इसकी सूचना दी गई। जीआरपी ने उससे पूछताछ की और नाइजीरियाई दूतावास से संपर्क किया तो पता चला कि वह बिना वीजा के भारत में घूम रहा था। इसके बाद जीआरपी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एडीजे वन कोर्ट के विशिष्ट लोक अभियोजक ने क्या बताया

वहीं, एडीजे वन कोर्ट के विशिष्ट लोक अभियोजक सलीम खान ने बताया कि बिना वीजा यात्रा करते हुए जीआरपी कोटा ने 20 जुलाई 2023 को हरिद्वार वलसाड ट्रेन से नाइजीरियन मंडे इनेक एग्वुओबा को गिरफ्तार किया था। हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर दी, जिसके बाद कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया, हाईकोर्ट ने भी उसकी जमानत खारिज कर दी। सलीम खान ने बताया कि नाइजीरियन के पास भारत में रहने का वीजा नहीं था। नाइजीरियाई शख्स पिछले छह साल से अवैध रूप से भारत में रह रहा था। नाइजीरियन के खिलाफ विदेशी विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत कार्रवाई की गई।

जीआरपी कांस्टेबल की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज

इस संबंध में जीआरपी कांस्टेबल महेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। इनेक एग्वुओबा 19 जून 2017 से भारत में रह रहा है। वह फलों का कारोबार करने के लिए छह माह के बिजनेस वीजा पर भारत आया था।

Also Read: 

SHARE
Poonam Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago