Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानRajasthan News: परिण्डा अभियान शुरू करेंगी कृष्णा पूनिया, पर्यावरण संरक्षण का ...

Rajasthan News: परिण्डा अभियान शुरू करेंगी कृष्णा पूनिया, पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

- Advertisement -

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष पद्मश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया ने 24 अप्रेल को यानि अपने जन्म दिवस पर प्रदेश के हर जिला मुख्यालय के स्टेडियम में पौधरोपण व बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर अभियान का शुभारंभ करेगी। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम से अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

पशुओं के लिए पेयजल व्यवस्था की जाएगी

मुख्य खेल अधिकारी वीरेंद्र पूनिया ने कहा कि डॉ. कृष्णा पूनिया के जन्म दिवस पर बेजुबान परिंदों के लिए परिंडे बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। भीषण गर्मी में पानी से बेहाल घूम रहे आवारा पशुओं के लिए पेयजल व्यवस्था की जाएगी।

पर्यावरण को सुरक्षित रखने के प्रेरित किया जाएगा

परिण्डा अभियान के तहत हर जिला मुख्यालय पर स्थित जिला स्टेडियमों में आमजन की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। इसमें हरियाली का संदेश देते हुए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ ही अन्य लोगों को भी प्रेरित किया जाएगा।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular