Monday, July 1, 2024
Homeराजस्थानRajasthan News: राजस्थान में गर्मी बनी काल, भीषण गर्मी से एक ही...

Rajasthan News: राजस्थान में गर्मी बनी काल, भीषण गर्मी से एक ही दिन में 4 लोगों की मौत

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज), Rajasthan News: राजस्थान में भीषण गर्मी से सब परेशान हैं। कल प्रदेश में हीटवेव के चलते 4 लोगों की मौत हो गई। जिस में बालोतरा में 3 और अलवर शहर में 1 शख्स की मौत का मामला सामने आ रहा है। बुधवार को यहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

बालोतरा में भीषण गर्मी से 3 लोगों की मौत

बुधवार को एक रिफाइनरी में काम करने वाले दो मजदूरों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दोनों को गंभीर हालत में बालोतरा जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं बालोतरा रेलवे स्टेशन पर एक शख्स का शव मिला है। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक की पहचान तिलवाड़ा निवासी हीर सिंह के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि हीर सिंह की मौत गर्मी या शराब पीने से हुई है।

अलवर बस स्टैंड प मिला शव

22 मई की दोपहर को अलवर शहर के बस स्टैंड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। माना जा रहा है कि इस शख्स की मौत गर्मी की वजह से हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। फिलहाल मरने वाली की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 50 साल है, उसने टी-शर्ट और पैंट पहना हुआ है, उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular