होम / Rajasthan News: हरिभाऊ किसनराव बने राजस्थान के नए राज्यपाल, 9 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति, जानिए पूरी खबर

Rajasthan News: हरिभाऊ किसनराव बने राजस्थान के नए राज्यपाल, 9 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति, जानिए पूरी खबर

• LAST UPDATED : July 28, 2024

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan News: राजस्थान के साथ 9 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई। इनमें राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े होंगे। वे महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राज्यपाल नियुक्त किए। राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, गुलाब चंद कटारिया को असम से पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया है।

हरिभाऊ का जन्म मराठा परिवार में हुआ था..

हरिभाऊ किसनराव बागड़े का जन्म औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में एक मराठा परिवार में 17 अगस्त 1945 को हुआ था। वे पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व की विधानसभा सीट से जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था। उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता था। जब भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई, तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

कलराज मिश्र का कार्यकाल 21 जुलाई को हुआ समाप्त

अब तक राजस्थान के राज्यपाल रहे कलराज मिश्र का कार्यकाल 21 जुलाई को समाप्त हो गया। कलराज मिश्र ने 9 सितम्बर 2019 को राज्यपाल पद की शपथ ली थी और तब से वे निरंतर इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभा रहे थे। 21 जुलाई उनके कार्यदिवस का अंतिम दिन था। उनका पांच वर्ष का कार्यकाल अब समाप्त हो गया है । इसके बाद भी वो अपने पद पर बने हुए थे। क्योंकि नियमानुसार जब तक नया उत्तराधिकारी पद ग्रहण न कर ले तब तक मौजूदा राज्यपाल को कार्यरत रहना होता है।

हरिभाऊ का बचपन गरीबी और संघर्ष में बीता

हरिभाऊ के जन्म के बाद उनका जीवन बड़ी ही गरीबी और संघर्ष में बीता था। बचपन में खर्च के लिए कई साल तक औरंगाबाद के फुलंब्री में उन्होंने अखबार भी बेचा। महाराष्ट्र के औरंगाबाद के चित्तेपिम्पलगांव में जन्में हरिभाऊ को कृषि से बेहद प्यार था। उन्होंने औरंगाबाद स्थित अपने घर का नाम कृषि योग रखा है।

Also Read:-RJ Corruption: रंगे हाथों 1 लाख 70 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया अधिकारी, ACB की बड़ी कार्रवाई

RJ Crime: दोस्त की हत्या के बाद खुद की दी जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox