Rajasthan News: कांग्रेस पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने किया सुसाइड, मौके पर पहुंची पुलिस

India news Rajasthan (इंडिया न्यूज़) Rajasthan News : राजस्थान के भीलवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है।  कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आत्महत्या कर ली है। विवेक धाकड़ ने सुभाष नगर स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। जिसके चलते विवेक धाकड़ ने अपने हाथ की नस काट ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

बता दें कि उन्होंने हाश की नस काटकर खुद की जान ली है। वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि, मौत का कारण आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। पूर्व विधायक ने अपने हाथ की नसें काट लीं। परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  सुभाष नगर स्थित एक मकान में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। जिसके चलते विवेक धाकड़ ने अपने हाथ की नस काट ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

Also Read: Rajasthan News: उदयपुर के एक घर में घुसा पैंथर, दहशत में…

हाथ की नस कटी हुई थी (Rajasthan News)

भीलवाड़ा के सुभाष नगर इलाके में रहने वाले पूर्व विधायक विवेक धाकड़ अपने आवास पर बेहोश पाए गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उसके हाथ की नस कट गई है। ऐसा लग रहा था मानों उसने आत्महत्या कर ली हो। घटना की जानकारी मिलने पर सुभाष नगर थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया।

Also Read: Rajasthan News: कांग्रेस पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने किया सुसाइड, मौके पर पहुंची पुलिस

9 महीने तक विधायक रहे

उन्होंने 2018 का उपचुनाव तब जीता था जब वसुंधरा राजे राज्य की मुख्यमंत्री थीं। यह उपचुनाव कीर्ति बाईसा के निधन के कारण हुआ था। धाकड़ मांडलगढ़ से 9 महीने तक विधायक रहे। वह तीन मूल चुनावों में हार गए थे। विवेक धाकड़ ने 2013, 2018 और 2023 में भी मांडलगढ़ विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाई थी। लेकिन तीनों बार उन्हें सफलता नहीं मिली।

Also Read:  Rajasthan News: उदयपुर के एक घर में घुसा पैंथर, दहशत में पूरा परिवार

SHARE
Poonam Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago