Sunday, June 30, 2024
Homeराजस्थानRajasthan News धरियावद आबादी क्षेत्र के समीप मुख्य केनाल (नहर) में आया...

Rajasthan News धरियावद आबादी क्षेत्र के समीप मुख्य केनाल (नहर) में आया मगरमच्छ, कड़ी मशक़्कत के बाद किया रेस्क्यू

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, धरियावाद:

Rajasthan News : धरियावद से करीब 8 किलोमीटर दूर चितोड़िया गांव मे आज उस वक्त सनसनी फैला गई जब आबादी क्षेत्र के समीप से गुजरने मुख्य केनाल (नहर) में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। दरसल यह पुरा मामला आज सुबह का है। जहाँ खेत पर जाते वक्त एक व्यक्ति की नजर केनाल के अंदर पड़े मगरमच्छ पर पड़ी।

मुख्य केनाल मे मगरमच्छ होने की सूचना गांव मे आग की तरह फैली देखते ही देखते मोके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय सरपंच द्वारा मगरमच्छ होने की सुचना धरियावद वन विभाग को दी गई। जिस पर क्षेत्रिय वन अधिकारी ने रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना की। मोके पर पंहुच कर रेस्क्यू टीम द्वारा मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रेस्क्यू आपरेशन शरू किया गया। (Rajasthan News)

भीड़ से रेस्क्यू में आई काफी दिक्कतें (Rajasthan News)

मोके पर जमा ग्रामीणों की भारी भीड़ से रेस्क्यू में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिस पर क्षेत्रिय वन अधिकारीयो ने ग्रामीणों से समझाईश करते हुए उन्हें दूर जाने की अपील की कुछ ही देर में वन विभाग के कुछ और कर्मचारी रेस्क्यू आपरेशन के लिए मोके पर पहुचे ओर करीब एक घंटें की कड़ी मशक्कत के बाद जब मगरमच्छ जाल में नहीं फस पाया।

तो वन विभाग के कर्मचारियों ने सुझ- बुझ से रस्सी के फंदे से रेस्क्यू करने का निर्णय लिया। जिसके बाद करीब आधे घण्टे की कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया। वन अधिकारी ने बताया कि इस मगरमच्छ की लम्बाई करीब साढे 6 फिट है। और यह मादा मगरमच्छ है जिसका स्वास्थ परीक्षण कर उसे सुरक्षित जाखम डेम में छोड़ दिया जाएगा। (Rajasthan News)

Also Read : CDS Helicopter Accident जांच रिपोर्ट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी, कम ऊंचाई पर उड़ रहा था हेलिकॉप्टर

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular