Sunday, July 7, 2024
Homeट्रेंडिंगRajasthan News: उदयपुर मे लगातार बढ़ रहा अपराध, हत्या का एक और...

Rajasthan News: उदयपुर मे लगातार बढ़ रहा अपराध, हत्या का एक और मामला आया सामने

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Rajasthan News: राज्य के उदयपुर से हत्या का एक और ममला सामने आ रहा है। दरअसल यहां शुक्रवार की रात एक युवक की चाकु से हत्या कर दी गई है। घटना आपसी रंजीश को लेकर बताया जा रहा है। वहीं इस मर्डर के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों में आक्रोश है, उन्होंने देर रात महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। बता दें कि यहां दो दिन पहले भी डबल मर्डर को अंजाम दिया गया था।

रात 10 बजे की है घटना

जानकारी के मुताबिक यह घटना सुरजपोल थाना क्षेत्र के इलाके की है। हत्या को करीब 10 बजे अंजाम दिया गया था। मर्डर के बारे में परिजनों ने मीडिया को बताया कि रोहीन पर दो युवकों ने चाकु से हमला कर दिया था। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के क्रम में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन बाबू खान का कहना है कि आठ दिन पहले रोहिन के बड़े भाई पर भी इन्ही लड़कों ने चाकू से हमला किया था। इनलोगों के बीच उधार पैसे को लेकर विवाद था।

आरोपियों ने बीती रात किया हमला

26 जनवरी की रात मृतक रोहिन अपने कुछ दोस्तों के साथ साविना की ओर जा रहा था। इस बीच वह कुछ देर एक दुकान पर रूका। इसके बाद आरोपियों ने वहां आकर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया और वहां से भाग गया। इसके बाद वहां पर मौजूद लोग रोहिन को अस्पताल ले आए। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

Also Read: Lok Sabha Elections 2024: बेनीवाल की सुरक्षा बढ़ते ही कांग्रेस और BJP में मची हलचल, आखिर क्या हैं इसके…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular