Thursday, July 4, 2024
HomepoliticsRajasthan News: केंद्र सरकार पर कांग्रेस ने लगाया तानाशाही का आरोप, सांसदों...

Rajasthan News: केंद्र सरकार पर कांग्रेस ने लगाया तानाशाही का आरोप, सांसदों के निलंबन के खिलाफ राजस्थान में प्रदर्शन

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Rajasthan News: संसद के अंदर विपक्ष पार्टी के 146 सांसदों के निलंबन के बाद विपक्षि द्वारा लगातार विरोध प्रदर्थन किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान कांग्रेस इकाई ने 22 दिसंबर यानी आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भरतपुर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने भी जिला कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने केंद्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की और सभी सांसदो के निलंबद को रद्द करने की मांग की।

कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर हमला बोला

बता दें कि यह धरना प्रदर्शन कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं के द्वारा बीजेपी पर जमकर हमला बोला गया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार अब तानाशाही कर रही है। भाजपा 146 सांसदों को निलंबित करके अपनी मनमानी चला रही है। कांग्रेस ने इस दौरान 2024 की लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने को भी कहा है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने क्या कहा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने कहा कि 146 सांसदों के निलंबन को लेकर आज यानी 22 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस की तरफ से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों और जयपुर में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा भी प्रदर्शन किया जा रहा है। दिनेश सूपा ने सभी सांसदों के निलंबन को जल्द से जल्द रद्द करने की मांग की है।

Also Read: Kota Airport: सरकार बदलते ही कोटा एयरपोर्ट बनने की राह हुई आसान, क्या लोकसभा चुनाव में मिल सकेगा इसका फायदा?

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular