Thursday, July 4, 2024
HomeजयपुरRajasthan News: मंकी मैन नाम से मशहूर भीलवाड़ा के बहरूपिया जानकी लाल...

Rajasthan News: मंकी मैन नाम से मशहूर भीलवाड़ा के बहरूपिया जानकी लाल भांड को मिलेगा पद्म श्री

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज ) Rajasthan News: जर्मनी, लंदन न्यूयार्क और रूस जैसे दोशों में बहरूपिया कला का लोहा मनवाने वाले मशहूर शख्सियत जानकी लाल भांड को 33 साल की उम्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जा रहा है। बता दें कि इस बात की सूचना जैसे ही उनके परिवार वालो को मिली है, वैसे ही चारो तरफ खुशी की लहर दौड़ गई है। बता दें कि जानकी लाल ने बहरूपिया कला को तीन पीढ़ियों से चलाया है। मगर उनके बेटे इस कला से कोसो दूर हैं।

कला ने जानकी लाल को देश-विदेश में अच्छी पहचान दिलाई

जानकारी के मुताबिक जानकी लाल पढ़ें लिखे नही हैं। इसके साथ वो इस कला को सरकार द्वारा संरक्षण न मिलने पर दुखी भी हैं। बता दें कि इस कला के ही वजह से उन्होंने देश-विदेश के साथ भीलवाड़ा में अच्छा नाम कमाया है। ये कला राजा महाराजा के वक्त लोगों का मनोरंजन किया करती थी। इसके साथ शादी विवाह में भी इस कला के द्वारा लोगों का मनोरंजन किया जाता था। लेकिन अभी के समय में इस कला में लोगों की दिलचस्पी नही रही।

जानकी लाल भांड का क्या कहना है?

कला को लेकर बहरूपिया कलाकार जानकी लाल भांड का कहना है कि इस कला को सकार द्वारा संरक्षण नहीं मिलने से आने वाली पीढ़ी इससे दूर भाग रही है। इस कला से अब परिवार पालना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने आगे कहा राजा महाराजाओं और सियासत काल के समय बहरूपिया कला के विशेष रूप से मान्यता प्राप्त थी। उस वक्त कई कलाकार बहरूपिया बनकर लोगों का मनोरंजन करते थे और अपने परिवार का पालन पोषण करते थे।

Also Read: Rajasthan News: पूर्व NSG कमांडो ने किया ऐसा काम, जिसे देख कर सभी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया

Also Read: Motichoor Laddoo Recipe: घर में ही बनाएं बाजार जैसे मोतीचूर के…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular