Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थानRajasthan News: नव मतदाता संगम के कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक कैलाश खेर...

Rajasthan News: नव मतदाता संगम के कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक कैलाश खेर की प्रस्तुति, इनमें डेढ़ लाख नव मतदाता आए सामने

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan News: भाजपा की और से नव मतदाता संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मेरा पहला वोट देश के लिए, मेरा पहला वोट भाजपा के लिए, मेरा पहला वोट मोदी के टैग लाइन के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। आयोजन को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें डेढ़ लाख नव मतदाता सामने आए है। इस आयोजन में विख्यात गीतकार एवं शिव भक्त कैलाश खेर प्रस्तुति देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशन में यह आयोजन होगा।

इंदिरा गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम

29 अगस्त की इंदिरा गांधी स्टेडियम के कार्यक्रम होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। पत्रकार वार्ता को भाजपा जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष संयोजक हर्षवर्धनसिंह रुद, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, सुधीर जैन आदि मंचासिन रहे।

कैलाश खेर की प्रस्तुति शुरू

भाजपा जिला उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय एवं प्रवास संयोजक श्रवण सिंह राव ने बताया कि शाम 6 बजे से भाजपा का औपचारिक कार्यक्रम होगा। रात 8 बजे से कैलाश खेर की प्रस्तुति शुरू होगी। इस कार्यक्रम में कई पदाधिकारी भाग लेंगे। कई नव मतदाता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं इनमें से 1100 नवमतदाता नमो लिखेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट ने बताया कि 60 बूथ से नवमतदाता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। बूथ केंद्रित कार्यक्रम और अभियान है।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular