होम / Rajasthan Loksabha Elections Result: राजस्थान में बड़ा उलटफेर, जानें कौन हारा कौन जीता

Rajasthan Loksabha Elections Result: राजस्थान में बड़ा उलटफेर, जानें कौन हारा कौन जीता

• LAST UPDATED : June 4, 2024

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Loksabha Elections Result: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राजस्थान में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। राजस्थान में सभी 25 सीटों की घोषणा हो चुकी है। जिसमें से 14 सीटें बीजेपी ने अपने नाम की हैं। कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की है। बाकी की 3 सीटें अन्य के खाते में पहुंंची हैं। राजस्थान में 25 सीटों पर 2 चरणों में मतदान हुए।

राजस्थान की हॉट सीटें

राजस्थान की 9 हॉट सीटों पर राजनैतिक दलों के बीच जमकर मुकाबला देखने को मिला। एक नजर राजस्थान की हॉट सीटों पर डालते हैं

  • बाड़मेर के केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को करारा झटका लगा। यहां कांग्रेस के उम्मेदा राम बेनीवाल को जीत मिली। कैलाश चौधरी न केवल यहां हारे बल्कि वोटिंग के मामले में भी तीसरे स्थान पर रहे। इलाके में निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी के उभार से बीजेपी तो भारी नुकसान पहुंचा।
  • जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हैट्रिक बनाने में सफल रहे। हालांकि यहां कांग्रेस से करण सिंह उचियारड़ा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।
  • जालोर में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव को बीजेपी से हार का सामना करना पड़ा। पिछली बार भी वैभव गहलोत को जोधपुर से हार मिली थी। जालोर में बीजेपी के पूर्व प्रधान लुंबाराम चौधरी ने वैभव गहलोत को हराया है।
  • चुरू में भाजपा को राहुल कास्वां की नाराजगी भारी पड़ी। राजस्थान की चुरू लोकसभा सीट पर कांग्रेस के राहुल कस्वां ने बीजेपी के देवेन्द्र झाझरिया को हराया। बता दें कि इस बार बीजेपी ने राहुल कस्वां को टिकट नहीं दिया, जिसके चलते उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इसके बाद राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल हो गए।
  • कोटा हॉट सीट पर ओम बिरला ने कांग्रेस में गए प्रहलाद गुंजल को कड़े मुकाबले के बाद हराया।
  • अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने पहले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली है।
  • बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल चौथी बार जीत गए हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस के गोविंद मेघवाल अर्जुन को हराया।
  • नागौर में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने ज्योति मिर्धा को हराया।
  • बांसवाड़ा में भारत आदिवासी पार्टी के राज कुमार रोत ने जीत हासिल की। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए महेंद्रजीत मालवीय को यहां हार का सामना करना पड़ा।

कहां कौन जीता?(Rajasthan Loksabha Elections Result)

  1. अजमेर  भागीरथ चौधरी, भाजपा
  2. अलवर  भूपेन्द्र यादव, भाजपा
  3. बांसवाड़ा  राज कुमार रोत, भारत आदिवासी पार्टी
  4. बाड़मेर  उम्मेदा राम बेनीवाल, कांग्रेस
  5. भरतपुर  संजना जाटव, कांग्रेस
  6. भीलवाड़ा  दामोदर अग्रवाल, भाजपा
  7. बीकानेर  अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा
  8. चित्तौड़गढ़  चंद्र प्रकाश जोशी, भाजपा
  9. चूरू  राहुल कस्वां, कांग्रेस
  10. दौसा  मुरारी लाल मीना, कांग्रेस
  11. गंगानगर  कुलदीप इंदौरा, कांग्रेस
  12. जयपुर  मंजू शर्मा, भाजपा
  13. जयपुर ग्रामीण  राव राजेंद्र सिंह, भाजपा
  14. जालोर  लुंबाराम चौधरी, भाजपा
  15. झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह, भाजपा
  16. झुंझुनूं  बृजेन्द्र सिंह ओला, कांग्रेस
  17. जोधपुर  गजेंद्र सिंह, भाजपा
  18. करौली-धौलपुर  भजन लाल जाटव, कांग्रेस
  19. कोटा ओम बिड़ला, भाजपा
  20. नागौर  हनुमान बेनीवाल, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
  21. पाली  पीपी चौधरी, भाजपा
  22. राजसमंद  महिमा कुमारी, भाजपा
  23. सीकर  अमराराम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
  24. टोंक-सवाई माधोपुर  हरीश चन्द्र मीना, कांग्रेस
  25. उदयपुर  मन्नालाल रावत, भाजपा

ये भी पढ़ें-

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox