Rajasthan Legislative Assembly : विधान सभा का सप्तम सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Rajasthan Legislative Assembly : राजस्थान विधान सभा का सप्तम सत्र सोमवार शाम से अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया। विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी (CP Joshi) ने विधान सभा के सप्तम सत्र में सदन में लिए गये महत्वपूर्ण कार्यों का विवरण सदन में प्रस्तुत किया। डॉ. जोशी ने कहा कि पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा का सप्तम् सत्र, जो 09 फरवरी, 2022 से प्रारम्भ हुआ था, आज 28 मार्च, 2022 को अनिश्चितकाल के लिये स्थगित हो रहा है। इस सत्र में कुल 25 बैठकें हुई। उन्होंने कहा कि सदस्यों को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि इस सत्र की कार्यवाही समाप्त होने तक लगभग 171 घण्टे 19 मिनट विधान सभा की कार्यवाही चली। (Rajasthan Legislative Assembly)

54 सदस्यों ने सदन में रखे अपने विचार

विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी (CP Joshi) ने कहा कि इस सत्र में सदस्यों से कुल 8336 प्रश्न प्राप्त हुए, जिनमें से तारांकित प्रश्न 3785 एवं अतारांकित प्रश्न 4547 हैं। कुल 460 तारांकित प्रश्न सूचीबद्ध हुए, जिनमें से 333 प्रश्न मौखिक रूप से पूछे गये एवं उनके उत्तर दिये गये। इसी तरह 498 अतारांकित प्रश्न सूचीबद्ध हुए। उन्होंने बताया कि इस सत्र में 7 बार सूचीबद्ध समस्त तारांकित प्रश्नों को सदन में पुकारा गया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यों से प्रक्रिया के नियम – 50 के अंतर्गत कुल 351 स्थगन प्रस्तावों की सूचना प्राप्त हुई। इनमें से 55 स्थगन प्रस्तावों पर सदन में बोलने का अवसर दिया गया तथा 54 सदस्यों ने अपने विचार रखे। सदस्यों से प्रक्रिया के नियम-295 के अंतर्गत 288 विशेष उल्लेख के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इनमें से 229 विशेष उल्लेख की सूचनाएं सदन में पढ़ी गईं/पढ़ी हुई मानी गईं तथा 27 सूचनाओं के संबंध में राज्य सरकार से जानकारी प्राप्त हुई है। विशेष उल्लेख की 59 सूचनाएं सदस्यों के सदन में अनुपस्थित होने के कारण लेप्स हुई। (Rajasthan Legislative Assembly)

1076 प्रस्तावों की सूचनाएं हुईं प्राप्त

विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी (CP Joshi) ने बताया कि प्रक्रिया के नियम-131 के अंतर्गत 1076 प्रस्तावों की सूचनाएं प्राप्त हुई। जिनमें से 15 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव अग्राह्य किये गए। राज्य सरकार को तथ्यात्मक जानकारी के लिये 1061 प्रस्ताव प्रेषित किये गये। सदन में संबंधित मंत्री का ध्यान आकर्षित करने हेतु कुल 33 प्रस्ताव कार्य-सूची में सूचीबद्ध किये गये। सत्र के अंतिम दिवस को सर्वाधिक 7 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सूचीबद्ध किये गये। लोक महत्व के 03 विषयों पर संबंधित मंत्रियों द्वारा वक्तव्य दिये गये। प्रक्रिया के नियम-119 के अंतर्गत 3 प्रस्तावों की सूचनाएं प्राप्त हुई। राज्य सरकार को तथ्यात्मक जानकारी के लिये 3 प्रस्ताव प्रेषित किये गये। प्रक्रिया के नियम-127 के अंतर्गत 8 प्रस्तावों की सूचनाएं प्राप्त हुई। 2 प्रस्ताव अग्राह्य किये गये। राज्य सरकार को तथ्यात्मक जानकारी के लिये 6 प्रस्ताव प्रेषित किये गये। (Rajasthan Legislative Assembly)

Also Read : Major Fire In Sariska Forest आग वाले हिस्से में फंसे हैं कई जानवर, हेलिकाप्टर से आग बुझाने का किया जा रहा प्रयास

Also Read : Corona Update 29 March 2022 : राजस्थान में लंबे समय के बाद पहली बार कोरोना केवल नौ मामले

Also Read : IAS Tina Dabi Second Marriage टीना डाबी आईएएस प्रदीप गवांडे से कर सकती हैं दूसरी शादी

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Bharat Mishra

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

4 weeks ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

4 weeks ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

4 weeks ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

4 weeks ago