होम / Rajasthan Foundation Day 2022 : लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं

Rajasthan Foundation Day 2022 : लोकसभा अध्यक्ष, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं

• LAST UPDATED : March 30, 2022

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Rajasthan Foundation Day 2022 : राजस्थान स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। एक तरफ धरती की गौरव गाथा को बयां किया जा रहा है और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की सीख दी जा रही है। वैभवशाली इतिहास की गवाह रही मरूभूमि बुधवार को 73 साल की हो गई है। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla), राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra), सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) समेत अन्य राजनीतिक हस्तियों ने अपने-अपने तरीके से लोगों को इस अभूतपूर्व दिवस की बधाई दी है। (Rajasthan Foundation Day 2022)

लोकसभा अध्यक्ष ने देशवासियों के कल्याण की कामना की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने प्रदेश वासियों को राजस्थान दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए राजस्थान की गौरवशाली परंपरा और यहां के पराक्रम का बखान किया है। तीन मिनट 36 सैकेण्ड के वीडियो में उन्होंने प्रदेश की विरासत, वीरता, भक्ति और सेवा की धरा का जिक्र किया है। उन्होंने राजस्थान दिवस पर प्रदेश की उन्नति और देशवासियों के कल्याण की कामना की है। (Rajasthan Foundation Day 2022)

राज्यपाल ने वीडियो संदेश जारी कर दिया शुभकामना संदेश

राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राजस्थान भौगोलिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य की विविधता से अत्यंत समृद्ध है। यहां की भूमि में भक्ति और शक्ति का ऐसा अनूठा संगम है, जिसके कण-कण में त्याग, तपस्या, वीरता और बलिदान की गाथाएं समाहित हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश की सद्भाव की संस्कृति को सहेजने और विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है, ताकि प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर होता रहे। (Rajasthan Foundation Day 2022)

सीएम गहलोत ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने प्रदेशवासियों को ट्वीट कर राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा कि सभी प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिवस हम सबके लिए महान गौरव का क्षण है। यह राजस्थान की वीरता, त्याग, विरासत और संस्कृति का उत्सव है। राजस्थान दिवस पर मैं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है। उन्होंने लिखा कि अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास, जैव विविधता, आकर्षक पर्यटन स्थलों जैसी विशिष्टताओं के कारण राजस्थान देश में अनूठी पहचान रखता है। साहस, शौर्य, त्याग एवं बलिदान की गाथाएं यहां के कण-कण में रची-बसी हैं। स्थापना से अब तक राजस्थान ने विषम परिस्थितियों के बावजूद सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है जिस पर हम सभी गर्व कर सकते हैं। विकास की प्रक्रिया को लगातार गति देते हुए हमारी सरकार प्रदेश को नित नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है। सीएम ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से प्रदेश को सम्पन्न, समृद्ध और खुशहाल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। (Rajasthan Foundation Day 2022)

Also Read : Fake Lieutenant Colonel : गिरफ्त में आया फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल, सेना के कई फर्जी आईडी व फर्जी सर्टिफिकेट बरामद

Also Read : Dausa Female Doctor Suicide Case डॉक्टर्स उतरे विरोध में, आज निजी व सरकारी अस्पतालों में कार्य बहिष्कार

Also Read : Rajasthan Day 2022 राजस्थान दिवस पर स्मारकों और संग्रहालयों पर आज मिलेग फ्री प्रवेश

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox