Rajasthan Food Poisoning: खाने से जहर! फूड पॉइजनिंग से 3 की मौत, 36 भर्ती

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Food Poisoning: राजस्थान भीषण गर्मी के दौर से गुजर रहा है। मौतें भी हो रही हैं। ऐसे में डॉक्टर बाहर का खाना खाते समय सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में उदयपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां जिले की कोटड़ा तहसील में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।

इसमें एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है और 36 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी अस्पताल पहुंचे और लोगों से बात की। जानिए पूरे मामले में क्या हुआ। रात को खाया खाना, सुबह बिगड़ी तबीयत घटना उदयपुर से सबसे दूर गुजरात सीमा से सटे कोटड़ा तहसील के सावन क्यारा गांव की है।

Also Read –

Rajasthan Crime: 6 साल की मासूम के साथ रेप, बच्ची

पुलिस के मुताबिक चतरू नाम के व्यक्ति के घर शादी समारोह चल रहा था। बोरडी कला गांव से करीब 70-80 लोगों की बारात सावन क्यारा गांव पहुंची थी। रात करीब 8 बजे सभी ने खाना खाया और इसके बाद सभी अपने गांव लौट गए। देर रात करीब 2-3 लोग बीमार हो गए, जिसे सभी ने सामान्य या गर्मी के कारण माना और किसी ने ध्यान नहीं दिया।

गांव के अमिया की मौत हो गई

आज सुबह करीब 5 बजे से एक के बाद एक लोग बीमार होने लगे। बोरदी कला गांव से करीब 24 लोग और सावन क्यारा गांव से करीब 14 लोग तबीयत खराब होने पर अस्पताल पहुंचे। इनमें बोरदी कला गांव के मसरू, बाबू और सावन क्यारा गांव के अमिया की मौत हो गई। अन्य बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल में अफरा-तफरी

सुबह जैसे ही लोगों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हुआ, एक के बाद एक मरीज अस्पताल पहुंचे, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर ने तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया। इसके बाद जिनकी हालत गंभीर हुई, उन्हें गुजरात के नजदीकी अस्पताल में भेजा गया। वहां एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद आदिवासी मंत्री बाबूलाल खराड़ी अस्पताल पहुंचे। यह क्षेत्र बाबूलाल खराड़ी का विधानसभा क्षेत्र है। मंत्री ने मरीजों से बात की और उनका हालचाल जाना। सभी का इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
Anubhawmani

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago