राजस्थान के किसान ने फसल बर्बाद होने के कारण की सुसाइड, नहीं करवा पाए बेटा-बेटी की शादी

Rajasthan: राजस्थान का किसान इन दिनों काफी डरा हुआ है। डर की वजह- बेरहम मौसम है। मौसम के बिगड़े मिजाज ने किसानों के महीनों की मेहनत और सपनों को बर्बाद कर दिया है। बारिश और ओलों के कारण 3 महीने में 20 लाख से ज्यादा किसान बर्बाद हो गए हैं। ये तो वो आंकड़ा है, जिसकी गूंज पूरे विधानसभा में सुनाई दी है। वहीं राजस्थान के हर गांव और खेत पर जाएंगे तो बर्बादी का गणित और भी ज्यादा डरावना हो गया है। बता दें कि फसलों के कारण पानी में बह गए- बच्चों की शादी के सपने, बेटे को MBA कराने का अरमान और कर्ज के बोझ को सिर से उतारने की उम्मीद है। जब सारी उम्मीदें टूट गईं तो एक किसान ने तो आत्महत्या ही कर ली।

जून-जुलाई में होनी थी शादी

राजस्थान के झालरी (कोटा) में एक किसान ने आत्महत्या कर ली। सरसों की फसल तैयार होकर खेत में कटी पड़ी थी। अचानक हुई बारिश ने पूरी फसल को बर्बाद कर दिया। बारिश और ओले गिरने से गेहूं आड़े पड़ गए और चना काला पड़ गया। धनिया की भी फसल पूरी तरह से खराब हो गई। किसान ने कर्जा लेकर फसल की थी। सारे अरमान पानी में बह गए। वहीं इसी जून-जुलाई में छोटे बेटे की शादी होनी थी। फसल खराब होने से दाम सही नहीं मिलेंगे और कर्ज चुकाने में दिक्कत होगी। किसान ने कहा अब बेटे की शादी नहीं कर पाऊंगा।

राजस्थान के लोगों को हुई परेशानी

प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की पूरी फसलों को बर्बाद कर दिया है। इसकी गूंज इस बार विधानसभा में भी सुनाई दी है। दावा किया गया कि 3 महीने में 21 लाख किसान बर्बाद हो गए। हकीकत में ये आंकड़ा इससे भी ज्यादा है। किसान फसल काटने की तैयारी में ही थे कि अचानक बारिश और ओले गिरने के कारण किसान के सपनों पर पानी फिर गया।

यह भी पढ़े: जानिए उन महिलाओं के बारे में जिन्होंने किया भारतीय क्रिकेट का नाम रोशन

SHARE
Deepika Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago