Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Elections 2023:2-JJP अकेले ही लड़ेगी चुनाव, इस पार्टी ने नहीं जोड़ा...

Rajasthan Elections 2023:2-JJP अकेले ही लड़ेगी चुनाव, इस पार्टी ने नहीं जोड़ा गठबंधन

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Elections 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव का समय पास है। ऐसे में अलग-अलग पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषिणा कर रही है। इस बीच टिकट के लिए मारामारी चल रही है। इस दौरान पार्टी गठबंधन को लेकर भी काफी चर्चा है। बता दें कि राज्य में बीजेपी-जेजेपी का गठबंधन नहीं होने के बाद अब जेजेपी ने अकेले ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बीजेपी, बीएसपी और कांग्रेस के बाद जेजेपी ने भी राजस्थान चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने बरनाला रोड आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए ये दावा किया कि राजस्थान में जेजेपी करीब 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है।

सरकार बनाने की चाबी JJP के पास

इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि राजस्थान में सरकार बनाने की चाबी अबकी बार जेजेपी के पास रहेगी। राजस्थान की जनता बदलाव के मूड में है। कांग्रेस राज में हुए खनन घोटाले, पेपर लीक व लाल डायरी केस के बाद जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

पत्रकारो के सवाल पर बोले अजय सिंह

मीडिया से रूबरू होते हुए अजय सिंह ने आगे ये कहा कि प्रजातंत्र में जनता को ही फैसला लेना होता है कि किसकी सरकार बनाई जाए। इस दौरान पत्रकारो से एक सवाल का जवाब देते हुए, अजय सिंह ने कहा कि हरियाणा की तरह राजस्थान की जनता को भी सुविधाएं मिलें, इसके लिए शीघ्र ही चुनाव घोषणापत्र भी जारी किया जाएगा। राजनीतिक दलों के काफी बागी भी उनके सम्पर्क में हैं, जिन्हें बीजेपी व कांग्रेस से टिकट नहीं मिला है। चुनाव में ऐसा अक्सर होता है। उन पर भी फैसला शीघ्र लिया जाएगा।

 

 

 

 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular