Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानराजस्थान 5वीं और 8वीं परीक्षा की तारीख बदली, समय में भी किया...

राजस्थान 5वीं और 8वीं परीक्षा की तारीख बदली, समय में भी किया गया बदलाव

5वीं बोर्ड की परीक्षा का समय अब सुबह 7.30 बजे से 10:00 बजे तक होगा तो वहीं, 8वीं बोर्ड की परीक्षा का समय अब सुबह 10.30 बजे से 1 बजे तक होगा।

- Advertisement -

इंडिया न्यूज़, जयपुर।
Rajasthan Education Department Bikaner : राजस्थान शिक्षा विभाग, बीकानेर ने 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की परीक्षा तिथि और समय दोनों में बदलाव कर दिया है। राजस्थान बोर्ड के नए टाइम टेबल के अनुसार अब आठवीं बोर्ड परीक्षा 16 अप्रैल की जगह 17 अप्रैल से और पांचवी क्लास की परीक्षा 19 अप्रैल की जगह 27 अप्रैल से शुरू होंगी। 5वीं का अंग्रेजी की परीक्षा 21 अप्रैल के स्थान पर 1 मई, हिंदी की परीक्षा 23 अप्रैल के स्थान पर 8 मई, पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा 26 अप्रैल के स्थान पर 12 मई तथा संस्कृत की परीक्षा 27 अप्रैल के स्थान पर 17 मई को होगी।

Also Read : समर्थकों के साथ वसुंधरा राजे ने मनाई अंबेडकर जयंती, संगठन पदाधिकारियों की दिखी दूरी

इसके साथ ही 5वीं बोर्ड की परीक्षा का समय अब सुबह 7.30 बजे से 10:00 बजे तक होगा तो वहीं, 8वीं बोर्ड की परीक्षा का समय अब सुबह 10.30 बजे से 1 बजे तक होगा। इससे पहले आठवीं बोर्ड परीक्षा के सभी पेपर दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक एक शिफ्ट में होने थे। जबकि पांचवीं बोर्ड परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

मूक बधिर छात्रों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय

मूक बधिर छात्रों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 50 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। आठवीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार प्रदेश भर से 12.64 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। वही पांचवीं बोर्ड में करीब 15 लाख स्टूडेंट्स पंजीकृत है। परीक्षाएं मई तक चलेंगी। राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा 16 अप्रैल की बजाय 17 अप्रैल रविवार को होगी। पहला पेपर गणित का होगा। इसके साथ ही अंग्रेजी के पेपर की तारीख भी बदली है। अब अंगेजी का पेपर 18 अप्रैल की बजाय 27 अप्रैल को होगा। हिंदी का पेपर 20 अप्रैल की जगह 1 मई को होगा और सामाजित विज्ञान का पेपर 8 मई को होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप डेटशीट देख सकते हैं।

Also Read : सिविल डिफेंस टीम ने मनाया 78th Fire Martyrs Day, एक सप्ताह तक होंगे विभिन्न प्रकार के अग्नि सुरक्षा उपायों पर कार्यक्रम

Also Read : अजमेर में आम आदमी पार्टी का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन AAP Protest Against inflation in Ajmer

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular