Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानRajasthan: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पुलिस कर रही है...

Rajasthan: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, पुलिस कर रही है मामले की जांच

- Advertisement -

Rajasthan: राजस्थान के सिरोही जिले में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जानकारी क मुताबिक जिल के पिण्डवाड़ा तहसील के रोहिड़ा थाना क्षेत्र की घटना है। ग्रामीणों ने महिला का शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है अब तक ये साफ नहीं हो पाया है।

घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान देवली पत्नी सकरा राम गमेती के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है। राजकीय अस्पताल रोहिडा में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस का कहना है केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आगे की कार्रवाई परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

 

ALSO READ: कप्तानी करते नजर आए विराट कोहली, टॉस के दौरान नही दिखें दोनों टीमों के कप्तान

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular