Monday, July 8, 2024
Homeराजस्थानजानिये आज का Rajasthan Corona Update, एक दिन में मिले 50 नए...

जानिये आज का Rajasthan Corona Update, एक दिन में मिले 50 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 203 हुए

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर: 

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में फिर से एक बार कोरोना मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश में कल यानि मंगलवार के दिन 50 नए मामले सामने आए। वहीं इनमें से 30 नए मामले तो केवल जयपुर में सामने आए। वहीं 18 मरीजों की रिकवरी हुई। वहीं केसों में आई बढ़ोतरी के कारण अब प्रदेश में एक्टिव केसों ने 200 का आकंड़ा पार कर लिया है और अब प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 203 हो गई है।

जाने प्रदेश में कहां मिले कितने मामले

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक राजधानी जयपुर में 30 तो इसके अलावा अलवर में 8, धौलपुर में भी 8 और अजमेर, भीलवाड़ा, गंगानगर, उदयपुर में 1-1 संक्रमित मरीज मिला। बता दें कि करीब एक महीने बाद ऐसा हुआ है जब पॉजिटिव मामलों ने 50 का आंकड़ा छुआ है। मार्च के आखिरी हफ्ते में इतने केस रिकॉर्ड किए गए थे।

विदेश से आने वालो के लिए अनिवार्य आरटी-पीसीआर टेस्ट

वहीं प्रदेश सरकार अभी स्थिति को देख रही है। हालांकि सीएम गहलोत के एसएमएस हॉस्पिटल में दौरे के बाद हेल्थ मिनिस्टर परसादीलाल मीणा ने व्यवस्थाएं सुधारने शुरु कर दी है। वहीं सरकार ने राजस्थान में विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। यह भी माना जा रहा है कि यदिन केसों की संख्या में बढ़ोतरी होती रही तो मास्क लगाना भी अनिवार्य हो सकता है।

ये भी पढ़ें : Rajasthan Minister Dr. Subhash Garg ने नाम न लेते हुए Prashant Kishor पर साधा निशाना

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular