प्रदेश की बड़ी खबरें

Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत मैराथन आयोजित में लिया हिस्सा, देखें

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan: स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज जयपुर में आयोजित तिरंगा मैराथन को राज्य मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर इसका आगाज किया। तो वहीं, इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुब्बारे को आसमान में छोड़कर हर घर में तिरंगा फहराने का संदेश भी दिया।

धावकों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शर्मा ने अल्बर्ट हॉल से तिरंगा मैराथन के धावकों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज थामे स्वयं भी धावकों के साथ मैराथन में हिस्सा लिया। वहीं, जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा आयोजित इस रैली में हजारों धावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आजादी के अमृत महोत्सव में शुरू किया गया यह अभियान अब एक जन आंदोलन बन गया है। इस अभियान के तहत घर पर ध्वज फहराना ना केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का अहसास करवाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हम सभी नागरिकों की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान प्रतीक है। और हम सभी को देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे विकसित भारत की परिकल्पना साकार हो सके। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सभी राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से काम करें, जिससे देश एवं प्रदेश आगे बढ़ सके। इस मौके पर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, जयपुर नगर निगम ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर, सहित नगर निगम ग्रेटर के अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read: Uric Acid Home Remedies: यूरिक एसिड से परेशान लोग डाइट में शामिल करें ये चीज, मिलेगी झट से राहत

SHARE
India News Regional

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

4 weeks ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

4 weeks ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

4 weeks ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

4 weeks ago