Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan : सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव, जानें स्कूल का...

Rajasthan : सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव, जानें स्कूल का नया समय

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Rajasthan : राजस्थान में 16 अक्टूबर से स्कूल संचालन के समय मेंं बदलाव किया गया है। आज से राजस्थान के सभी सरकारी और निजी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे होगा। अभी तक राजस्थान में स्कूलों को सुबह 7.30 बजे से शुरू किया जाता था। लेकिन नए आदेश के बाद से स्कूल सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेंगे। देश में जल्द ही शरद ऋतु आने वाली है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल संचालन का समय बदल दिया गया है।

समय में हुआ बदलाव

बता दें कि आज से राजस्थान मेंं सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा यह फैसला एक अक्टूबर को देना था। लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से इसमें संशोधन किया गया। फिर 15 अक्टूबर को इस आदेश को लागू करना था। लेकिन 15 अक्टूबर को रविवार होने के कारण लागू नहीं किया गया। राजस्थान में 16 अक्टूबर से पहली पारी में स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जिन विद्यालयों में दो पारियों में पढ़ाई होती है, उसमें पहली पारी सुबह 7.30 से शाम 12.30 बजे और दूसरी दोपहर 12.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular