Rajasthan Budget 2022 Live Updates गहलोत सरकार का बजट पेश, कई बड़ी घोषणाएं हुई

Rajasthan Budget 2022 Live Updates

कल्पना वशिष्ठ, जयपुर:

Rajasthan Budget 2022 Live Updates : गहलोत सरकार ने आज बजट पेश किया। कई घोषणाओं में 2004 से बंद कर्मचारियों की पेंशन लागू कर दी गई। बिजली 50 यूनिट मुफ्त बिजली। सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपए और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपए और इससे उपर के कंज्यूमर को भी स्लैब के हिसाब से लाभ। इस पर 4000 करोड़ का खर्च होगा।

स्वास्थ्य (Rajasthan Budget 2022 Live Updates)

  • चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में 10 लाख तक का कवर मिलेगा। कॉकलियर इंप्लांट सहित कई गंभीर बीमारियां भी जोड़ी। जरूरतमंद व्यक्तियों का कलेक्टर चिरंजीवी स्वास्थ्य कार्ड के बिना भी फायदा दिला सकेंगें।
  • सरकारी अस्पतालों में आउटडोर और इनडोर में हर तरह का इलाज कैशलेस, कोई पैसा नहीं लगेगा।
  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा की घोषणा, 5 लाख तक का एक्सीडेंट कवर मिलेगा।
  • अगले साल 18 बचे हुए 18 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खुलेंगे, सभी जिलों में नर्सिंग कॉलेज होंगें। एसएमएस अस्पताल, जयपुर में 5 नए विभाग, रोबोटिक सर्जरी शुरू होगी, 300 करोड़ खर्च होंगे।
  • अगले साल अजमेर, जोधपुर और कोटा में नए मेडिकल इंस्टीट्यूट पर 250 करोड़ खर्च होंगे।
  • 1000 उपस्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे, 50 उप स्वास्थ्य केंद्रों को क्रमोन्न्त करते हुए 100 नए पीएचसी खुलेंगे।
  • जयपुर के एचसीएम रीपा में स्टेट रोड सेफ्टी इंस्टीट्यूट खुलेगा। रोड सेफ्टी एक्ट लाया जाएगा।
  • चिंरजीवी बीमा योजना की सीमा दस लाख की गई। सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी आईपीडी सेवा निशुल्क करने की घोषणा। सभी इलाज केशलैश। गंभीर बीमारियो का इलाज मुफ्त होगा।
  • मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना लागू, 05 लाख का दुर्घटना बीमा निशुल्क।

शिक्षा (Rajasthan Budget 2022 Live Updates)

  • 3800 सेकंडरी स्कूल सीनियर सेकंडरी में क्रमोन्नत करने की घोषणा।
  • शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 1000—1000 अंग्रेजी मीडियम स्कूल खुलेंगे।
  • अंग्रेजी मीडियम के स्कूलों के शिक्षकों का अलग से कैडर बनेगा, अंग्रेजी के 10 हजार शिक्षकों की भर्ती होगी।
  • रेगिस्तानी जिलों में 200 नए प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे।
  • जेएलएन मार्ग जयपुर की शिक्षण संस्थाओं को मिलाकर एजुकेशन हब बनेगा। 250 करोड़ खर्च होंगे। पोद्दार स्कूल, राधाकृषण लाइब्रेरी एजुकेशन हब के हिस्से होंगे।
  • एक हजार अंग्रेजी स्कूल खोल जाएगें। 10 हजार अंग्रजी शिक्षकों की भर्ती होगी।
  • नकल रोकने के लिए एसओजी में एंटी चिटिंग सेल बनेगी।
  • जयपुर का खेतान पॉलिटेक्निक, 100 करोड़ की लागत से इंजीनियरिंग कॉलेज बनेगा।
  • शहरों में इंदिरा गांधी रोजगार योजना 100 दिन का रोजगार मिलेगा।
  • बिजली दरो में छूट का ऐलान। 100 प्रति यूनिट बिजली का उपभोग करने वाले को 50 यूनिट मुफ्त।
  • एक लाख भर्तियों की घोषणा।
  • जयपुर में दिव्यांगों के लिए यूनिवरसिटी।

Rajasthan Budget 2022 Live Updates

  • 500 मदरसों में स्मार्ट क्लासेज।
  • आर्थिक रुप से पिछ़डों के लिए 100 करोड़ का कोष।
  • रियायती दर पर खाने के लिए एक हाजर इंदिरा रसोई का ऐलान।
  • हर विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के लिए 10 लाख खर्च होंगे।
  • राजस्थान स्मार्ट सिटी योजना का ऐलान।
  • जयपुर मेट्रो ब़ड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर व मानसरोवर से 200 फीट बाईपास।
  • जयपुर के सैटेलाईट टाउन को लाईट मेट्रो से जोड़ा जाएगा।

Rajasthan Budget 2022 Live Updates

Also Read : Rajasthan Budget 2022 Live अगले साल 1 लाख सरकारी पदों पर होगी भर्ती, महिलाओं को दिए जाएंगें स्मार्ट फोन

Also Read : Rajasthan Budget 2022 आज सीएम विधानसभा में करेंगे बजट पेश, जाने किसानों के लिए क्या हो सकता है खास

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
Amit Gupta

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

4 weeks ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago