Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Budget 2022 आज सीएम विधानसभा में करेंगे बजट पेश, जाने किसानों...

Rajasthan Budget 2022 आज सीएम विधानसभा में करेंगे बजट पेश, जाने किसानों के लिए क्या हो सकता है खास

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Budget 2022 : राजस्थान की विधानसभा में आज राज्य बजट पेश किया जाएगा। सीएम गहलोत आज सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट पेश करेंगे। वहीं पहली बार राज्य बजट से कृषि बजट अलग पेश किया जाएगा। इस बजट में घोषणाओं की भरमार होने वाली है। यह भी माना जा रहा है कि बजट में नए जिलों की घोषणा भी हो सकती है। बता दें कि पिछले 24 साल से प्रदेश में एक भी जिला नहीं बना है।

और प्रदेश के 50 जगहों से जिला बनाने की मांग पिछले कुछ समय से उठ रही है। वहीं बजट से पहले भाजपा के विधायक दल की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा ने प्रदेश सरकार को घेरने की योजना बनाई है। वहीं विधानसभा में भाजपा रीट के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेर सकती है।

किसनों का कर्जा हो सकता है माफ (Rajasthan Budget 2022)

प्रदेश में पहली बार राज्य बजट के साथ किसान बजट अलग से पेश होगा। वहीं राज्य सरकार की योजना अपनी पुरानी घोषणाओं को पूरा करने की भी रहेगी। वहीं सीएम गहलोत किसानों का राष्ट्रीय कृत बैंकों का कर्जा माफ करने के लिए अहम घोषणाएं हो सकती हैं। वहीं इसके अलावा राज्य में सरकारी नौकारियों को लेकर भी घोषणाएं हो सकती हैं। जिससे युवाओं को लुभाने की कोशिश की जा सकती है।

शिक्षा क्षेत्र में नई घोषणाएं संभंव (Rajasthan Budget 2022)

इस बजट में शिक्षा को लेकर भी गहलोत सरकार की तरफ से बड़ी घोषणाएं की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इस बार बजट में बड़ी राशि शिक्षा पर खर्च की जा सकती है। इस बजट में स्कूल खोलने से लेकर उनको क्रमोन्नत करने की घोषणा की जा सकती है। पिछले लंबे समय से प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में फोकस भी कर रही है। ऐसे में अंग्रेजी मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा भी कि जा सकती है।

Also Read : Income Tax Raid राजस्थान में कई जगह आयकर विभाग की छापेमारी, जाने क्या हो सकती है वजह

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular