Sunday, July 7, 2024
HomeNationalRajasthan Board Topper: राशि त्यागी ने 10वीं में 98.50% के साथ किया...

Rajasthan Board Topper: राशि त्यागी ने 10वीं में 98.50% के साथ किया जिला टॉप, खुशी में परिवार के झलके आंसू

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajasthan Board Topper: हौसला बुलंद हो तो इंसान की हर ख्वाहिश पूरी हो सकती है। ऐसी ही मिसाल पेश की है राजस्थान के धौलपुर के छोटे से गांव गुदड़ी के लाल बदरिका की रहने वाली राशि त्यागी ने। बदरिका गांव की बेटी राशि त्यागी ने राजस्थान बोर्ड में 10वीं में जिला टॉप किया है।

राशि त्यागी ने जिला टॉप किया, (Rajasthan Board Topper)

आपको बता दें कि, राशि त्यागी ने राजस्थान बोर्ड में 98.50% अंकों के साथ 10वीं में टॉप किया है। एक समय ऐसा भी था जब राशि त्यागी के पिता की मौत ने उनकी हिम्मत तोड़ दी थी, लेकिन उसके बाद भी राशि त्यागी ने कभी हार नहीं मानी। वह अपने सपने को पूरा करने में जुटी रहीं। उसी का नतीजा है कि राशि त्यागी ने अपनी मां का सपना पूरा किया है।

बुधवार को घोषित हुआ था 10वीं का परीक्षा परिणाम

आपको बता दें कि, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। धौलपुर जिले में इस वर्ष प्रवेशिका सहित कक्षा 10 में 23 हजार 98 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 22 हजार 408 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ष बालकों का परिणाम 86.62 प्रतिशत तथा बालिकाओं का 84.16 प्रतिशत रहा तथा कुल परिणाम 85.46 प्रतिशत रहा।

पिता की मौत से राशि त्यागी टूट गई

परीक्षा परिणाम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बदरिका की राशि त्यागी ने 98.50 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप कर कीर्तिमान स्थापित किया है। राशि त्यागी ने बताया कि भविष्य में वह इंजीनियर बनकर परिवार का नाम रोशन करना चाहती है। गांव के गोविंद शुक्ला ने बताया कि राशि त्यागी के पिता ने दो वर्ष पूर्व आत्महत्या कर ली थी, लेकिन बेटी ने हार नहीं मानी। उसने प्रतिदिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। राशि त्यागी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी माता विमलेश, पिता व दादा सहित अन्य परिजनों व विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular