Saturday, July 6, 2024
HomeNationalRajasthan Board 10th Result 2024: बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हो गया जारी,...

Rajasthan Board 10th Result 2024: बोर्ड 10वीं का रिजल्ट हो गया जारी, करीब 93.03 प्रतिशत छात्र सफल

- Advertisement -

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़),Rajasthan Board 10th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। बोर्ड प्रशासक एवं संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर परिणाम की घोषणा की है। इस साल 10वीं में 93.03 फीसदी बच्चे पास हुए जो पिछले साल से करीब 3 फीसदी ज्यादा है।

50 दिन बाद जारी किया गया परिणाम

10वीं में 10 लाख 62 हजार 341 विद्यार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा 7 से 30 मार्च के बीच हुई थी। पिछले साल 10वीं का परिणाम 90।49 फीसदी रहा था। यह परिणाम परीक्षा संपन्न होने के 50 दिन बाद जारी किया गया। इस साल लोकसभा चुनाव के कारण देरी हुई और परिणाम करीब 60 दिन बाद जारी किया गया।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा 12वीं के तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी करने के बाद 10वीं के करीब 11 लाख विद्यार्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे जो आज खत्म हो गया। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज माध्यमिक और प्रवेशिका का परिणाम घोषित किया गया। 10वीं बोर्ड का परिणाम बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने जारी किया।

93.46 फीसदी रहा रिजल्ट

इस मौके पर बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। इस बार बोर्ड का कुल रिजल्ट 93.3 फीसदी रहा, जिसमें छात्रों का रिजल्ट 92.64 फीसदी और छात्राओं का रिजल्ट 93.46 फीसदी रहा। सीनियर सेकेंडरी के नतीजों के बाद सेकेंडरी के नतीजों में भी लड़कियां आगे रहीं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 10वीं कक्षा का कुल रिजल्ट 93.03 फीसदी रहा। छात्राओं का रिजल्ट 93.46 फीसदी रहा। छात्रों का रिजल्ट 92.64 फीसदी रहा। 10वीं के नतीजों में भी लड़कियों ने बाजी मारी।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular