राजस्थान: भारत जोड़ो यात्रा को 103 दिन पूरे हुए, राहुल से मिलकर एक युवक ने बताई रोजगार से जुड़ी परेशानी

(जयपुर): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार यानी 19 दिसंबर को दौसा से अलवर जिले में प्रवेश कर गई है। पांच दिन दौसा जिले में रहने के बाद आज राजगढ़ से अलवर में एंटर हुई। अपको बता दे कि अलवर सीमा पर स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया। अब मालाखेड़ा में राहुल गांधी की जनसभा होगी। बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं।


इधर, आज यात्रा केवल सुबह के फेज में ही चली और 13 किलोमीटर का सफर तय ​किया। लंच ब्रेक के बाद अलवर के मालाखेड़ा में सभा रखी गई है। राजस्थान में यात्रा का 15वां दिन है और पहली बार राहुल की कोई जनसभा रखी गई है। ओवरऑल देखा जाए तो भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए कुल 103 दिन हो चुके हैं।

आज सुबह छह बजे से बांदीकुई के कोलाना कोर्ट कैंपस से सुबह छह बजे से यात्रा शुरू हुई। सुबह 10 बजे यात्रा अलवर जिले के राजगढ़ में सुरेर की ढाणी पहुंची। यहीं लंच ब्रेक रखा गया है। आज शाम के दूसरे चरण की यात्रा नहीं होगी।


इस बीच, राहुल गांधी से मिलकर एक युवक ने रोजगार से जुड़ी परेशानी बताई तो राहुल ने साथ चल रहे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से कहा, इसके समाधान की जिम्मेदारी आपकी है। राहुल गांव की महिलाओं से भी मिले।

राहुल की पहली बड़ी जनसभा आज

बड़ी संख्या में महिलाएं यात्रा के स्वागत में खड़ी थीं। राहुल गांधी ने उनसे बातचीत की, फोटो खिंचवाए। उनका हालचाल पूछा। ग्रामीण महिलाओं से घर परिवार, रोजगार और बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान पहुंचने के बाद राहुल गांधी आज पहली बड़ी जनसभा है। दोपहर बाद 2:30 बजे से अलवर के मालाखेड़ा में कांग्रेस की सभा रखी गई है।

राजस्थान में यात्रा आने के बाद अब तक राहुल गांधी की नुक्कड़ सभांए हुई हैं, लेकिन बड़ी गैदरिंग वाली जनसभा पहली बार होने जा रही है। सभा में आसपास के जिलों के अलावा प्रदेश भर से लोगों को लाया जा रहा हे। इसके लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में 15वां दिन है। वहीं, कन्याकुमारी से इस देशव्यापी पैदल मार्च के शुरू हुए 103 दिन हो रहे हैं।

यात्रा ने किया दौसा से अलवर जिले में प्रवेश

भारत जोड़ो यात्रा आज दौसा से अलवर जिले में प्रवेश कर गई। आज यात्रा सिर्फ सुबह के फेज में ही चली और करीब 13 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद लंच ब्रेक हो गया है। सोमवार यानी 19 दिसंबर की सुबह राहुल गांधी गांव की महिलाओं व बच्चों से मिले। उनके बातचीत की, उनका हालचाल पूछा। घर-परिवार की जानकारी ली और उनके साथ फोटो खिंचवाए।

यात्रा के दौरान के एक युवक भी राहुल गांधी से मिला। उन्हें रोजगार व भर्तियों संबंधी समस्याएं बताईं। इस पर राहुल ने बगल में चल रहे पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा से कहा कि इनकी समस्या का हल, आपकी जिम्मेदारी है। राहुल के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अधीर रंजन चौधरी सहित कई मंत्री भी चले।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश और कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने चीन को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। पवन खेड़ा ने कहा, मोदी चीन परस्त प्रधानमंत्री है। पिछले 7 साल में देश में यही हाल है,यहां वीर सेना,कायर राजा की सरकार चल रही है।

जयराम ने कहा कि पीएम मोदी से चीन पर हमारे सवाल हैं। ऐसी जानकार मिल रही है कि चीन की ओर से ईस्टर्न क्षेत्र में घुसपैठ बड़े पैमाने पर और बार-बार हो रही है।

राहुल गांधी के सामने पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। भारत जोड़ा यात्रा के दौसा में एंट्री होने के बाद से लगातार पायलट समर्थक उत्साहित दिख रहे हैं।

SHARE
Nisha Parcha

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago