Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानRajasthan Assembly Session From Today रीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश...

Rajasthan Assembly Session From Today रीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश सरकार को घेर सकती है भाजपा

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan Assembly Session From Today : राजस्थान में आज से 15वीं विधानसभा के 7वें सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इस सत्र की शुरुआत आज सुबह राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण के साथ होगी। इससे पहले विधानसभा में पहुंचने पर राज्यपाल का विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव उषा शर्मा और विधानसभा के सचिव महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा स्वागत किया जाएगा।

इसके साथ ही विधानसभा के मुख्य द्वार पर उन्हें आरएसी बटालियन द्वारा राष्ट्रीय सलामी दी जायेगी। इसके बाद उनका अभिभाषण होगा। इसके साथ ही राज्यपाल संविधान की प्रस्तावना एवं मूल कर्त्तव्यों के बारे में भी बात करेंगे।

राज्य सरकार को घेरने के लिए तैयार है भाजपा (Rajasthan Assembly Session From Today)

माना जा रहा है कि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने मंगलवार को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में सरकार को घेरने तैयारी पर चर्चा की थी। यह भी तय माना जा रहा है कि भाजपा महिला दुष्कर्म, रीट भर्ती परीक्षा और अलवर में मूक बधिर नाबालिग मामले को लेकर सदन में प्रदेश सरकार को घेर सकती है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस के चिंतन शिविर में सीएम गहलोत ने भी भाजपा के सवालों से निपटने के लिए विधायकों के साथ मिलकर रणनीति बनाई है। (Rajasthan Assembly Session From Today)

Also Read : Jalore and Jaisalmer Police ने 70 लाख की लूट के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular