Tuesday, July 2, 2024
Homeराजस्थानRajasthan: फेल्सपार पत्थर की खदान में हुआ हादसा, 2 श्रमिकों की हुई...

Rajasthan: फेल्सपार पत्थर की खदान में हुआ हादसा, 2 श्रमिकों की हुई मौत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan: राजस्थान के टोंक के मेहंदवास में एक खदान में पत्थर गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई है की मौत का मामला सामने आया है। उदयवीर सिंह ने कहा कि हम हॉस्पिटल पहुंचे तो मुझे मालूम हुआ कि 2 श्रमिक की मौत हो गई है। श्रमिकों की मौत के बाद उनके शवों को शव गृह में रखवाया गया है।

परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जांच की जाएगी कि आखिरकार पत्थर कैसे गिरा।

मजदूरों के शव सुबह खदान से ही बरामद किए गए

मजदूरों के शव सुबह खदान से ही बरामद किए गए। यह मामला काबरा इलाके में पत्थर की खदान क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक काबरा इलाके में फेल्सपार पत्थर की खदान है। करीब 7 से 8 मंजिल तक यह खदान में। करीब 7 से 8 मंजिल तक या खदान गहरी है पत्थर तोड़ कर मजदूर इन्हें ट्रकों में भर रहे थे।

डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

तभी अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा दो मजदूरों के ऊपर आ गया। जिसमें देव लाल और शेरू खान नामक मजदूर की पत्थर के नीचे दबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आनन-फानन में दोनों श्रमिकों के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और पत्थर गिरने की जांच की जाएगी।

ALSO READ: सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर का वीडियो वायरल, PM MODI ने ट्वीट कर कहा-मेरा बूथ, सबसे मजबूत

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular