Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan 5 Days Weather Forcast राजस्थान में 9 से 11 फरवरी तक...

Rajasthan 5 Days Weather Forcast राजस्थान में 9 से 11 फरवरी तक बारिश की संभावना

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, जयपुर:

Rajasthan 5 Days Weather Forcast : राजस्थान में एक बार फिर मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। वहीं इस बारिश से सर्दी बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 9 फरवरी से मौसम बदलने की संभावना जताई है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रदेश में तीन दिन बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसका असर राज्य में 11 फरवरी तक रह सकता है।

इन राज्यों में है बारिश की संभावना (Rajasthan 5 Days Weather Forcast)

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 7 और 8 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन 9 फरवरी को प्रदेश के पूर्वी हिस्से जैसे जयपुर, भरतपुर और पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 और 11 फरवरी को भी प्रदेश में लगभग इसी तरह ाक मौसम देखने का मिल सकता है। प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बारिश की संभावना है।

राज्य में आज का मौसम (Rajasthan 5 Days Weather Forcast)

प्रदेश के 33 में से 29 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। वहीं प्रदेश में रात में सबसे ज्यादा तापमान जैसलमेर, पाली, बाड़मेर और फलौदी में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी जयपुर की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Also Read : Rajasthan New Excise Policy Issued जाने कब रहेंगी शराब की दुकानें बंद

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular