Thursday, July 4, 2024
Homeराजस्थानRajasthan: सीपी जोशी ने की संकल्प पत्र की घोषणा, नारायण पंचारिया को...

Rajasthan: सीपी जोशी ने की संकल्प पत्र की घोषणा, नारायण पंचारिया को बनाया गया चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष 

- Advertisement -

India News,(इंडिया न्यूज), Rajasthan: राजस्थान(Rajasthan) विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान की सियासत में लगातार रुप से गर्माहट देखने को मिल रहा है। जिसके बाद राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प पत्र घोषणा और चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर यह घोषणा हुई। लेकिन इसमें सबसे चौकाने वाली बात ये है कि, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम शामिल नहीं किया गया है।

चुनाव प्रबंधन समिति में नारायण पंचारिया बने अध्यक्ष 

जारी संकल्प पत्र कमेटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को संयोजक बनाया गया है। वहीं सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ीलाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रभुलाल सैनी, राखी राठौड़ को सह संयोजक बनाय गया है। सदस्य के रूप में सुशील कटारा, हिमांशु शर्मा, रतन गाडरी, रामगोपाल सुधार, प्रभु बडालिया, जसवंत विश्नोई, अशोक वर्मा, सीएल मीणा, ममता शर्मा, प्रकाश माली, श्याम सिंह चौहान, मानक चतुर्वेदी, सरदार जसवीर सिंह और डॉ एसएस अग्रवाल को जगह मिली है। इसके साथ हीं चुनाव प्रबंधन समिति में नारायण पंचारिया को अध्यक्ष बनाया गया है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सीएम मीणा, कन्हैयालाल बैरवा, राजेंद्र सिंह शेखावत और आनंद शर्मा को सह संयोजक बनाया गया है।

ये भी पढ़े:-Rajasthan Weather: राज्य के कई क्षेत्रों में होगी हल्की- मध्यम की बारिश, 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular