India News (इंडिया न्यूज़),Rajasthan: राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब केवल तीन से चार महीनो का समय बचा है। लेकिन चुनाव से पहले ही बीजेपी से पार्टी के छोटे से लेकर बड़े नेता मंत्री को चुनाव प्रचार के लिए जिम्मेदारी सौंपना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष के तौर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से सांसद हैं और अनुभवी नेता हैं। इस समिति में सह संयोजक राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीना, घनश्याम तिवाड़ी भी होंगे। किरोड़ी और तिवाड़ी दोनों राज्यसभा में सांसद भी हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। अरुण सिंह ने कहा “वो (वसुंधरा राजे) हमारे लिए प्रचार करेंगी। वो पार्टी की सीनियर लीडर हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया जाएगा। यह भविष्य में तय किया जाएगा।” बता दें कि वसुंधरा राजे पांच बार विधायक रह चुकी हैं और दो बार राजस्थान की सीएम रह चुकी हैं। राज्य में बीजेपी के बड़े-बड़े चेहरों में उनका नाम भी गिना जाता है।
आपको बता दें कि राजस्थान में दलित समाज से बड़े चेहरे अर्जुन राम मेघवाल को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मेघवाल पहली बार 2009 में राजस्थान के बीकानेर सीट से सांसद चुने गए थे। उन्हे सन् 2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। राजनीति में आने से पहले मेघवाल राजस्थान कैडर के एक आईएएस अधिकारी थे। सन् 2009, 2014 और 2019 के आम चुनावों में लगातार तीन बार उन्होंने जीत हासिल की है।
अर्जुन राम मेघवाल को उनकी सादगी की वजह से जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है। उनकी एक मही बल्की कई खूबियां है, जैसे वे कभी भी अपने काम के लिए आने-जाने में सरकारी कार का इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसके बजाय वे अपनी ही पुश-बाइक या साइकिल का उपयोग करते हैं। साइकिल चलाने की इस आदत पर मेघवाल लोगों का अपनी ओर ध्यान खींचते है, फिर चाहे वह साइकिल से संसद जाना हो या राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए साइकिल चलाना। लेकिन आपको बता दें कि बाद में सुरक्षा कारणों से उन्हें साइकिल का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया गया।
ये भी पढ़े:-Rajasthan: सीपी जोशी ने की संकल्प पत्र की घोषणा, नारायण पंचारिया को बनाया गया चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharat Bandh: भारत बंद के चलते यह अवकाश केवल छात्रो…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…
India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…