राहुल गांधी ने साझा किया बॉलिंग अभ्यास करते हुए लड़के का वीडियो, बोले- देश के कोने-कोने में छिपी है प्रतिभा

इंडिया न्यूज़, Rajasthan News:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के एक लड़के का बॉलिंग प्रैक्टिस करते वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। राहुल गाँधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हमारे देश के कोने-कोने में अद्भुत प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे पहचानना और बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है।

अशोक गहलोत जी से मेरा निवेदन है, इस बच्चे का सपना साकार करने के लिए कृपया उसकी सहायता करें। जानकरी के अनुसार वीडियो में प्रैक्टिस करता हुआ लड़का राजसमंद जिले के चारभुजा ब्लॉक के माजावतों का गुड़ा गांव का है। वह मछली पकड़ने वाला जाल लगाकर प्रैक्टिस करता है।

एक विकेट लगाकर करता है अभ्यास

भरत सिंह की उम्र मात्र 16 साल है। सुविधाओं की कमी के चलते वह मछली पकड़ने का जाल लगाकर अभ्यास करता है। वीडियो में उसे ऐसा करते हुए देखा भी जा सकता है। वहीं अब उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को राहुल गांधी ने ट्वीट कर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लड़के की मदद करने की मांग भी की है। वहीं भरत सिंह भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहता है।

सीएम गहलोत ने भी किया ट्वीट

सीएम गहलोत ने राहुल गांधी के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि हम ज़रूर इसे और आगे बढ़ाएंगे और हर ज़रूरतमंद मदद करेंगे। भरत एक किसान परिवार से है उसके पिता किसान हैं व मां गृहिणी हैं। भरत की उम्र 12 साल है।

ये भी पढ़ें : गोकशी के विरोध में धरना दे रहे ग्रामीणों और पुलिस में झड़प के बाद इंटरनेट बंद, कर्फ्यू भी लगाया गया

Connect With Us : Twitter, Facebook

SHARE
Rahul Sharma

Recent Posts

Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Rajya Sabha by-election: राज्यसभा उपचुनाव की तारीख की घोषणा हो…

1 month ago

Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Alwar News: टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले…

1 month ago

Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bharatpur News: भरतपुर के आरबीएम में महिला के अचानक प्रसव…

1 month ago

Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Bikaner News: थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात…

1 month ago

Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता

India News Rajasthan (इंडिया न्यूज़), Sirohi News: आबूरोड रीको पुलिस ने सात दिन पूर्व वृद्ध विधवा…

1 month ago