Sunday, July 7, 2024
Homeराजस्थानPWD Employee Commits Suicide In Bundi Rajasthan रुपए के लेनदेन को लेकर...

PWD Employee Commits Suicide In Bundi Rajasthan रुपए के लेनदेन को लेकर था तनाव में, सुसाइड नोट भी मिला

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, बूंदी:

PWD Employee Commits Suicide In Bundi Rajasthan : राजस्थान के बूंदी से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां एक पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ सहायक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं बताया जा रहा है कि रुपयों के लेनदेन चलते वह पिछले कुछ समय से तनाव में चल रहा था। जिसके बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

वहीं आत्महत्या करने से पहले उनसे एक सुसाइड नोट भी लिखा था। इस सुसइाड नोट में उसने कई लोगों पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। (PWD Employee Commits Suicide In Bundi Rajasthan)

11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार लोकेश पुत्र लडडु लाल मीणा हिंडोली जिला बूंदी में पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत था। वह रानीपुरा में अपने परिवार के साथ रहता था। वहीं पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा गया है। इसके साथ ही मृतक के पिता ने 11 लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं जांच में यह बात सामने आ रही है कि रुपए के लेनदेन के चलते वह तनाव था। जिसके बाद उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

PWD Employee Commits Suicide In Bundi Rajasthan

Also Read : Rajasthan Weather Today News प्रदेश में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, घने कोहरे का भी अलर्ट जारी

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular