होम / भरतपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी, पार्टी के इस नेता ने कहीं ये बड़ी बात

भरतपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी, पार्टी के इस नेता ने कहीं ये बड़ी बात

• LAST UPDATED : March 26, 2023

Bharatpur: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) में आज जिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज सुबह भरतपुर में तहसील स्तर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भरतपुर के बिजली घर पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार और पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।

कांग्रेस नेता धर्मेंद्र शर्मा ने कहीं ये बड़ी बात

कांग्रेस पार्टी के नेता धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता खत्म करना बहुत ही ज्यादा अन्याय है। ये लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। वो स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने देश को आजाद कराया था लेकिन आज वो जिंदा होते तो इस घटना को लेकर बेहद दुखी होते। उन्होंने कहा की राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए बदले की भावना के चलते इस तरह का काम किया जा रहा है। देश में जो ज्वलंत मुद्दे हैं उनसे लोगों का ध्यान हटाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती रहेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब कोर्ट ने उनको एक महीने की जमानत दे दी थी, उसके बावजूद भी लोकसभा से उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। देश के कांग्रेस कार्यकर्ता इस अन्याय को सहन नहीं करेंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे। बीजेपी सरकार की तानाशाही है, जो देश में चल रही है और इससे सभी परेशान हैं। बीजेपी के खिलाफ कोई बोलता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ गलत तरीके से कार्रवाई करा दी जाती है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है। यही वजह है कि देश में तानाशाही का शासन चल रहा है।

यह भी पढ़े: जोधपुर के इस मंदिर का रहस्य है बेहद अद्भुत, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox