होम / निजी यात्रा पर रणथंभौर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

निजी यात्रा पर रणथंभौर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

• LAST UPDATED : April 12, 2022

इंडिया न्यूज़, सवाई माधोपुर।
Priyanka Gandhi in Ranthambore : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंची हैं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भारी पुलिस सुरक्षा के बीच रणथंभौर पहुंची। वे यहां रणथंभौर भ्रमण कर बाघों और वन्यजीवों का दीदार करेंगी। बता दें, प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) का 3 महीने के अंतराल में यह दूसरा दौरा है। इससे पूर्व वे 11 जनवरी को भी रणथंभौर दौरे पर आई थी। रणथंभौर दौरे पर आई प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के साथ उनके बेटे रेहान (Rehan) भी मौजूद हैं।

Also Read : बिजली उपभोक्ताओं को राहत, सरकार पर आएगा 250 करोड़ का भार

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) अपने परिवार के साथ होटल शेर बाग (Hotel Sher Bagh) में ठहरी हैं। आज वे रणथंभौर भ्रमण के दौरान वन्यजीवों की अठखेलियां देखेंगे। इससे पहले वे 11 मार्च को पति रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क (Ranthambore National Park) पहुंची थी। इस दौरान उनके दोनों बच्चे भी आए थे। प्रियंका वाड्रा ने यहां अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था और इसके बाद रणथंभौर टाइगर रिजर्व की सैर की थी। इससे पहले गत वर्ष 28 नवंबर को भी रणथंभौर भ्रमण पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने वन्यजीवों की अठखेलियां भी देखी और बाघ के दीदार किए थे।

रणथंभौर से है पुराना रिश्ता

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कई सालों से रणथंभौर आ रही हैं। पहली बार वो पिता राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के साथ यहां आई थीं। प्रियंका को बाघों की फोटोग्राफी का बहुत शौक है। 2011 में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के कैमरे से लिए गए फोटो पर आधारित एक मेगासाइज कॉफी टेबल बुक भी छपी थी। जिसे जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था।

Also Read :  सीमेंट के टब में डूबने से दो साल के बच्चे की मौत

Also Read : स्मार्ट सिटी रैंकिंग 2022 : राजस्थान में जयपुर अव्वल, देश में छठवें स्थान पर

Also Read : पूर्व मुख्यमंत्री राजे कैला माता मंदिर में दर्शन कर शोक व्यक्त करने जाएंगी मूंडिया

Also Read : हनुमान जयंती शोभायात्रा 16 अप्रैल को, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Also Read : Drinking Water crisis in Pali District : पेयजल संकट से निपटने के लिए रेलवे चलाएगा Water Train

Also Read : Pradhan Mantri Awas Yojana : पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से मिले कर्नल राज्यवर्धन

Connect With Us : TwitterFacebook

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को शगुन में 100 रुपए दे गईं अम्मा, वायरल वीडियो पर लोग ले रहे मजे
Bharat Bandh: भारत बंद के आह्वान को लेकर स्कूल और कोचिंग संस्थान में कल अवकाश घोषित, प्रशासन ने दिए ये आदेश
Rajya Sabha by-election: रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, कल दाखिल करेंगे नामांकन
Alwar News: हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंचा टाइगर 2303, अब तक पांच लोगों को कर चुका है घायल
Bharatpur News: गर्भवती महिला को भूलवश ले गए आरबीएम अस्पताल, मौजूद नर्सिंगकर्मी ने की महिला की सहायता
Bikaner News: देर रात गौ रक्षकों ने मुक्त करवाई सात गाय, पिकअप में ठूंस कर भरी थी गाय
Sirohi News: घर पर अकेला पाकर वृद्ध विधवा महिला से दुष्कर्म और लूट, सात दिन बाद पुलिस को मिली सफलता
Udaipur News: चाकूबाजी की घटना में मारे गए छात्र देवराज का आज अंतिम संस्कार, स्कूल-कॉलेजो की छुट्टी
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox